गुरुग्राम में भीषण हादसा:कैंटर से टकराया कंटेनर, केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला; कंकाल बन गया दीपू – Container Catches Fire After Ramming Into Canter On Kmp Expressway Driver Burnt Alive


संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखनगर
Published by: विकास कुमार

Updated Sat, 06 Jun 2026 06:05 PM IST

मृत चालक की पहचान उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के करजोरा गांव निवासी दीपू के रूप में हुई है। आग इतनी भयंकर थी कि केबिन में चालक का शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गया। 


Container catches fire after ramming into Canter on KMP Expressway driver burnt alive

केएमपी एक्सप्रेस वे पर हादसा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गुरुग्राम स्थित कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात करीब 1.30 बजे सड़क हादसे के बाद कंटेनर में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा पटौदी टोल से फर्रुखनगर टोल की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। जहां सड़क पर आगे चल रहे कैंटर में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।



Leave a Comment