गुरुवार को Dhamaal 4 ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस पर नोटों का खजाना, 7वें दिन Ajay Devgn की फिल्म ने मचा दिया गदर


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन-रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘धमाल-4’ ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। ये फिल्म पूरी तरह से वेलकम टू द जंगल और ऐल्फा को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म की भूख अभी तक शांत नहीं हुई है।

सिनेमाघरों में 6 दिन धूम-धड़ाका करने वाली ‘धमाल-4’ का सातवें दिन का अर्ली कलेक्शन भी सामने आ चुका है। ‘द ओडिसी’ की दस्तक से पहले मूवी ने कुल कितनी कमाई की, नीचे देखें आंकड़े:

सातवें दिन ‘धमाल-4’ ने किया कमाल

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म वीकेंड के मुकाबले भले ही ऑफिस डेज में थोड़ी स्लो पड़ गई हो, लेकिन इसके बाद भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है। बुधवार को तकरीबन 6.75 करोड़ के आसपास कलेक्शन हुआ था। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो, सातवें दिन गुरूवार को मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 6 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

भारत में 6 दिनों में फिल्म कुल कमाई 89.75 करोड़ के आसपास हुई थी। अब एक हफ्ता पूरा करने के साथ ही मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन 96.00 करोड़ तक पहुंच चुका है। अब यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस 4 करोड़ दूर है।

movie_man_blogger_1780995726_3915595960754399754_45682152261

दुनियाभर में भी ‘धमाल-4’ मचा रही है गदर

धमाल 4 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो धुआंधार कमाई कर ही रही है, लेकिन दुनियाभर में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर जमकर बैठी हुई है। मूवी ने ओवरसीज मार्केट में 7वें दिन कुल 1 करोड़ की कमाई की है और एक हफ्ते में मूवी का कलेक्शन 18.25 करोड़ तक पहुंच चुका है।

Screenshot 2026-07-16 233935

वहीं अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो मूवी ने कुल 132.74 करोड़ तक की कमाई कर ली है। धमाल 4 ने भले ही ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘ऐल्फा’ को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटाई हो, लेकिन अब मूवी का मुकाबला ‘द ओडिसी’ के साथ है।



Leave a Comment