गौतम गंभीर से क्यों हैं पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट ख़फ़ा?


वैभव सूर्यवंशी, गौतम गंभीर और संजू सैमसन

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के प्रति बर्ताव को लेकर गौतम गंभीर क्रिकेट विशेषज्ञों के निशाने पर हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ में व्हाइटवॉश के बाद आज भारतीय टीम इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुक़ाबला खेलने बर्मिंघम में उतर रही है.

टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है.

लेकिन दोनों टी-20 सिरीज़ में हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के कोच गौतम गंभीर भी आलोचनाओं के केंद्र में हैं.

टीम सेलेक्शन को लेकर वह निशाने पर हैं. संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने और फिर बाहर करने को लेकर भी उन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया है और कहा है कि ‘सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बीच म्यूज़िकल चेयर का जो खेल खेला गया, वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.’



Leave a Comment