चार बच्चों के सामने उजड़ गया घर… पति ने कर दी पत्नी की गला रेतकर हत्या, वारदात के बाद फरार – kerala woman allegedly murdered by husband in thiruvananthapuram accused absconding lcla


घर के अंदर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. बच्चे भी उसी घर में मौजूद थे. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद कुछ ही देर में खौफनाक वारदात में बदल जाएगा. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 36 साल की महिला हसीना की कथित तौर पर उनके पति ने गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद चारों बच्चों ने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में देखा, जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया.

घटना केरल के तिरुवनंतपुरम में नलंचिरा इलाके की है. यहां 36 साल की हसीना की कथित तौर पर उनके पति सुरेश ने हत्या कर दी. बुधवार तड़के यहां रहने वाले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी विवाद के दौरान सुरेश ने हसीना पर धारदार हथियार से हमला किया और उनका गला रेत दिया. 

घटना के वक्त दंपति के चारों बच्चे घर में ही मौजूद थे. वारदात के बाद जब बच्चों ने अपनी मां को देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी थीं. घर के अंदर का यह मंजर देखकर बच्चे सदमे में आ गए.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’: 3 अवैध मदरसे सील, थानों में तख्ती लेकर पहुंचे 80 हिस्ट्रीशीटर; सूर्या हत्याकांड के बाद खोड़ा में एक्शन

स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर टीम पहुंची. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी पति घर से कार लेकर फरार हो गया. फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है. जांच एजेंसियां आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं और उसके मोबाइल तथा अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद होने की बात सामने आई है. हालांकि हत्या के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment