चुनचुन पिता और रूही न बन सकी मां:दिल्ली से जा रहे थे बिहार; ट्रेन में हुआ गर्भपात; आरपीएफ बनी मसीहा – Train Halted After Woman Suffers Miscarriage Onboard Admitted To Hospital


संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा/खुर्जा जंक्शन
Published by: विकास कुमार

Updated Sun, 31 May 2026 04:36 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी चुनचुन कुमार यादव ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी तो उनकी पत्नी रूही उनके साथ दिल्ली में रहती थी। चुनचुन ने बताया कि रूही चार माह की गर्भवती थी। ऐसे में सही देखरेख और उपचार के लिए वह रूही को गांव छोड़ने जा रहे थे। 


Train Halted After Woman Suffers Miscarriage Onboard Admitted to Hospital

चुनचुन और रूही
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया। ऐसे में ट्रेन को तुरंत खुर्जा जंक्शन पर रोका गया, जहां से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। 



Leave a Comment