जब मिल बैठे 3 यार! विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का ब्रोमांस देखा क्या? भारतीय क्रिकेट का दुर्लभ नजारा


नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में दिग्गज विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच टशल की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती है. ऐसा इसलिए कि दोनों के बीच मतभेद का पुराना इतिहास रहा है. विराट और गंभीर दोनों एक ही घरेलू टीम दिल्ली से निकले हैं. दोनों लंबे समय तक टीम इंडिया में भी साथ खेले, लेकिन अब गंभीर हेड कोच हैं और विराट उनकी कोचिंग में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इसके अलावा आईपीएल में दोनों के बीच गर्मा गर्मी वाला कांड भला कोई क्रिकेट फैंस कैसे भूल सकता है.

भारतीय हाई कमीशन में टीम इंडिया के खिलाड़ी

यही कारण है कि गाहे-बगाहे दोनों के बीच मतभेद की खबर आ ही जाती है, लेकिन मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स वनडे से पहले इंडियन हाई कमीशन में विराट और गंभीर की जो तस्वीर सामने आई उसे भारतीय क्रिकेट का दुर्लभ नजारा ही कहा जा सकता है. इस तस्वीर में एक ही फ्रेम में विराट कोहली, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा तीनों दिग्गज साथ दिख रहे हैं.

विराट, गंभीर और रोहित का ब्रोमांस हुआ वायरल

लंदन में इंडियन हाई कमीशन से जो तस्वीर सामने आई है उसमें विराट कोहली, गौतम गंभीर और रोहित शर्मा पहले लाइन में बैठे हुए हैं. इस दौरान विराट कोहली खुलकर हंसते हुए दिख रहे हैं. विराट को देखकर गंभीर और रोहित मुस्कुरा रहे हैं. यही वजह है कि विराट, रोहित और गंभीर के इस रिएक्शन को ब्रोमांस कहा जा रहा है.



Leave a Comment