जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह के जाई इलाके में गुरुवार देर रात सर्विस राइफल छीनने की कथित कोशिश के बाद गोलीबारी हुई।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) के तीन जवान घायल हो गए। मृतक की पहचान भद्रवाह के भाला निवासी आरिफ हुसैन के तौर पर हुई है। हालांकि, पुलिस ने इस घटना के आतंकी घटना होने की पुष्टि नहीं की है। भद्रवाह में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं को भी कथित तौर पर सीमित कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार देर रात हुई इस घटना के सिलसिले में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का इस घटना से क्या संबंध है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।