जिस शहर में दफनाए जाने हैं खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज, ईरान ने कहा- ‘जनाजा रोकने…’


अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आग फिर से भड़क उठी है. दोनों ही देश एक-दूसरे के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इस बीच अमेरिका ने मशहद शहर के दो पुल उड़ा दिए हैं. यह ईरान के लिए बड़ा झटका है. मशहद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का होम टाउन है और उनका जनाजा यहां पहुंचने वाले है. इससे पहले ही अमेरिका ने स्ट्राइक कर दी.

खामेनेई को गुरुवार (9 जुलाई) को उनके गृह शहर मशहद में दफनाया जाएगा और अमेरिका ने इसी शहर के दो पुल उड़ा दिए. ईरान ने इस हमले के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप खामेनेई के जनाजे को प्रभावित करने की कोशिश में हैं. अहम बात यह भी है कि मशहद में एक होटल पर बैनर लगा है, जिस पर लिखा है – ‘We will kill Trump.’ ईरान के लोगों में ट्रंप और अमेरिका के प्रति भयंकर गुस्सा भरा है.

जेडी वेंस ने ईरान को दी सख्त चेतावनी

ईरान ने अमेरिका के नौसेना मुख्यालय के पास हमला कर दिया है. उसने और भी कई ठिकानों को निशाना बनाया है. इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ईरान ने कमर्शियल जहाजों पर हमले फिर से शुरू करके अमेरिका के साथ हालिया समझौते का उल्लंघन किया है. वेंस ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में फिर से जहाजों को रोकने की कोशिश की तो करारा जवाब दिया जाएगा.

ईरान युद्ध की वजह से अमेरिका को भारी नुकसान

गौरतलब है कि अमेरिका को युद्ध की वजह से भारी नुकसान हुआ है. ABC News की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिकी वायुसेना के 30 MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्येक MQ-9 रीपर ड्रोन की अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ डॉलर (30 मिलियन डॉलर) है. 

यह भी पढ़ें : ‘कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब…’, ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा



Leave a Comment