जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 303 पदों पर होगी भर्ती, SSC ने जारी की संभावित रिक्तियां


राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा- 2026 के लिए संभावित रिक्तियों का विवरण जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कुल 303 पदों पर भर्ती की जाएगी।

हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल संभावित रिक्तियां हैं और अंतिम संख्या में बदलाव हो सकता है। सबसे अधिक पद भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) कार्यालय में 90 हैं। इसके बाद संचार मंत्रालय के डाक विभाग में जूनियर ट्रांसलेटर के 76, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में 33 और वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में 24 पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा रक्षा मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट), भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय सहित कई विभागों में भी रिक्तियां निकाली गई हैं।



Leave a Comment