जौनपुर में जमीन बंटवारे को लेकर चाचा ने अपने सगे भतीजों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की तस्वीर
जावेद अहमद, जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सुबह जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव में एक चाचा ने अपने दो सगे भतीजों को कुल्हाड़ी से काट डाला। गभीर हालत में दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अब तहरीर के आधार पर कार्रवाई चल रही है।
शाहापुर निवासी लालबहादुर सिंह के दो बेटे आनंद और सुभाष लगभग 25 वर्षों से बारीगांव में घर बनवाकर रह रहे थे। पट्टीदारों में जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह भी इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद देखते ही देखते हिंसक झड़प शुरू हो गई। इसी बीच सुभाष के परिवार वालों ने आनंद के परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में इस हमले में आनंद के बेटे उदय और राज बुरी तरह से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद सुभाष के पक्ष वाले वहां से फरार हो गए।
जांच जारी
किसी ने सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को किसी तरह इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। परिजन की तहरीर पुलिस कार्रवाई कर रही है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत
शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।… और पढ़ें