जागरण संवाददाता, रांची। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हाकी टीम की घोषणा की।
कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। एशियन गेम्स में भारतीय टीम का पहला मैच 20 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ होगा।

निक्की प्रधान।
झारखंड की बेटियों में सलीमा टेटे मिडफील्डर हैं, 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। खूंटी निवासी निक्की प्रधान, डिफेंडर हैं और भारतीय टीम की रक्षा की मजबूत दीवार मानी जाती हैं।
वहीं, ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा से हैं। उभरती खिलाड़ी खूंटी की दीपिका सोरेंग मिडफील्डर हैं।
वह तेज गति और गेंद पर नियंत्रण के साथ वह मिडफील्ड में आक्रमण और रक्षा दोनों को जोड़ने का कार्य करती हैं।
यह भी पढ़ें- भारत की जूनियर हॉकी टीम में एक ही जिले के 9 खिलाड़ी, अनमोल एक्का को मिली कप्तानी
यह भी पढ़ें- 6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं