टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, ममता बनर्जी ने 3 महीने पहले बनाया था सांसद – tmc mp koel mallick has resigned from the rajya sabha mamata banerjee had nominated her as an mp three months ago-brk
राज्यसभा में ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है। 3 महीने पहले चुनी गईं राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा से इस्तीफा देने वाली वह चौथी सांसद हैं। उनके इस्तीफे के बाद संसद में ममता गुट के 17 सांसद बचे हैं।
कोलकाता : टीएमसी की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने गुरुवार को सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राज्यसभा से इस्तीफा देने वाली वह चौथी टीएमसी सांसद हैं। तीन सांसद पहले ही इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। कोयल मल्लिक पहली बार अप्रैल महीने में राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं। एक्ट्रेस ने 6 अप्रैल को राज्यसभा की सदस्य के तौर पर शपथ लेकर औपचारिक रूप से राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा था।
राज्यसभा सभापति को सौंपा इस्तीफा
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि गुरुवार को टीएमसी नेता और एक्ट्रेस कोएल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। कोयल मल्लिक का इस्तीफा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी मदन मित्रा के पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद आया है। मदन मित्रा बुधवार को अचानक पाला बदलकर ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट में शामिल हो गए थे। कोयल मल्लिक से पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक ने भी टीएमसी के साथ राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। ये तीनों नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भी किया है।
बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस हैं कोयल मल्लिक
कोयल मल्लिक बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म और टेलिविजन में अभिनय के जरिये अपनी पहचान बनाई। वह बांग्ला फिल्मों के चर्चित अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। 2003 में उन्होंने टॉलीवुड में एंट्री ली और देखते ही देखते स्टार बन गईं। 2013 में उन्होंने सात साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद निस्पल सिंह राणे से शादी की। उन्होंने अपनी शादी का ऐलान सात साल बाद 2020 में इंस्टाग्राम पर तब किया, जब वह अपने पहले बच्चे के बारे में जानकारी दी। उनके बेटे का कबीर सिंह हैं। उनकी एक बेटी भी है। इस साल उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को औपचारिक तौर से जॉइन किया था और राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं। कोयल मल्लिक भी अभिषेक बनर्जी की करीबी मानी जाती रही हैं।
लेखक के बारे मेंविश्वनाथ सुमनविश्वनाथ सुमन नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट एडिटर हैं । वह नॉर्थ ईस्ट, गुजरात, दक्षिण भारत, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा जैसे उत्तर भारतीय राज्यों की टीम का नेतृत्व करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने उनका 21 साल का अनुभव है। विश्वनाथ सुमन ने 2023 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह देश के राज्यों में हो रहे राजनीतिक हलचल और सामाजिक परिवर्तन, क्राइम की घटनाओं पर बारीक नजर रखते हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों का कवरेज किया है। देश के राजनीतिक घटनाक्रम पर सबसे पहले खबर देना और उसका विश्लेषण करना विश्वनाथ सुमन की प्राथमिकता रहती है। सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर @Vishwasuman की पहचान के साथ एक्टिव हैं।
विशेषज्ञता- पॉलिटिकल अफेयर्स खासकर राज्यों में होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम और उसके होने वाले संभावित परिवर्तन के साथ असर पर टिप्पणी करना। इसके अलावा क्राइम की खबरों की तहकीकात और विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 21 साल से कार्यरत
भोपाल के दैनिक भास्कर और राज एक्सप्रेस जैसे संस्थानों में शुरुआती ज्ञान लेने के बाद कुछ दिनों तक कई संस्थाओं के लिए फ्रीलांसिंग की। मध्यप्रदेश के झाबुआ में आदिवासियों की समस्याओं के साथ उनकी सक्सेस स्टोरी भी लिखी। उज्जैन महाकुंभ को भी कवर किया। विश्वनाथ सुमन ने साल 2005 में मेरठ में अमर उजाला अखबार से बतौर रिपोर्टर/सब एडिटर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की थी। साल 2008 से करीब 10 साल तक नवभारत टाइम्स प्रिंट में विभिन्न डेस्क पर रहे, साथ ही संपादकीय पृष्ठ पर राजनीतिक और सामयिक विषयों पर लिखते रहे। फिर उन्होंने करीब पांच साल तक डिजिटल वेबसाइट ईटीवी भारत में बतौर उत्तर प्रदेश के टीम लीड के तौर पर काम किया। राजनीतिक विषयों पर लेखन जारी रहा। विश्वनाथ सुमन ने बिहार के प्रतिष्ठित मगध यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन करने के बाद पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने साल 2003 से 2005 के बीच माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के भोपाल कैंपस से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें