टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका
किशनगंज। संवाददाता इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, किशनगंज के तत्वावधान में मंगलवार को कैलटेक्स चौक स्थित तेरापंथ भवन के सभागार में “मिशन मित्र – आशा की नई किरण” अभियान के अंतर्गत 200 निक्षय पोषित साथियों (यक्ष्मा/टीबी मरीजों) के बीच पोषण किट (फूड बास्केट) का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी नवीन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. इच्छित भारत, डॉ. उर्मिला कुमारी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आभास कुमार साहा (मिक्की साहा) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
टीबी मुक्त भारत अभियान
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों को गोद लें तथा उन्हें नियमित पोषण सहायता उपलब्ध कराएं।
सामूहिक सहयोग की आवश्यकता
रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. इच्छित भारत ने कहा कि सामूहिक सहयोग से ही टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। रेड क्रॉस सोसाइटी टीबी मरीजों तक निरंतर पोषण सहायता पहुँचाने के लिए संकल्पित है।
रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रयाश
रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव आभास कुमार साहा (मिक्की साहा) ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी टीबी मरीजों के सहयोग व पोषण सहायता पहुँचाने के हमेशा प्रयारत है।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष शंकरलाल माहेश्वरी, डॉ. मंजर आलम, डीपीएम डॉ. मुनाजिम, लखविंदर सिंह लख्खा, असगर अली पीटर, नागरमल झावर, डॉ. प्रियंका आर्या, मनीषा प्रकाश, अंकित जैन, विनीत दफ्तरी, सौरभ कुमार, सुमित साहा सहित रेड क्रॉस सोसाइटी के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
✦किस कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण किट का वितरण किया गया?−
पोषण किट का वितरण ‘मिशन मित्र – आशा की नई किरण’ अभियान के अंतर्गत किया गया।
✦कार्यक्रम का शुभारंभ किसने किया?+
✦जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने किस मुद्दे पर बताया?+