टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी से मुंह मोड़ा तो भड़के सुनील गावस्कर, बोले- कोई उसके कंधे पर…, Cricket Hindi News


वैभव सूर्यवंशी भारत बनाम इंग्लैंट पांचवें टी20 मैच में नहीं खेले। उन्हें इंग्लैंड सीरीज में तीन मौचों में मौका मिला। सूर्यवंशी को ड्रॉप करने पर सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताई।

आईपीएल में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली इंटरनेशनल सीरीज में बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे। युवा ओपनर को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीन मुकाबलों में मौका मिला लेकिन 46 रन ही जुटा पाए। उन्हें इंग्लैंड में शॉर्ट गेंदों के सामने दिक्कत हुई। टीम इंडिया ने साउथेम्प्टन में आयोजित पांचवें टी20 में 15 वर्षीय सूर्यवंशी से मुंह मोड़ लिया। उनकी जगह संजू सैमसन को फिर से प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। संजू ने पांचवें मैच में 14 गेंदों में 27 रन बनाए। दूसरे सलामाी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से पांच गेंदों में तीन रन निकले।

सूर्यवंशी से मुंह मोड़ने पर भड़के गावस्कर

भारत को साउथेम्प्टन में 258 के टारगेट का पीछा करते हुए 56 रनों से हार मिली। इंग्लैंड ने सीरीज 4-0 से अपने नाम की। सीरीज का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सूर्यवंशी को पांचवें टी20 में प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप करने पर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट द्वारा सूर्यवंशी को बाहर करने के फैसले को निराशाजनक करार दिया। सूर्यवंसी भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं।

‘उम्मीद करता हूं कि कोई उसके कंधे पर…’

गावस्कर ने साउथेम्प्टन टी20 में टॉस के बाद सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, ”टीम में उसका न होना बहुत ही निराशाजनक है। सलामी बल्लेबाज व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में निचले क्रम में बैटिंग कर सकते हैं। उसने काबिलियत दिखाई है। अगर यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी होता तो मैं किसी अनुभवी खिलाड़ी को खिलाने के फैसले से सहमत होता। सीरीज के नजरिए से इस मैच की कोई अहमियत नहीं थी। मुझे लगता है कि हमने एक मौका गंवा दिया है। मैं बस उम्मीद करता हूं कि कोई उसके कंधे पर हाथ रखकर उसे बताए कि यह अंत नहीं है। मुझे लगता है कि सिर्फ तीन मैचों के बाद 15 साल के खिलाड़ी को बाहर करना थोड़ा कठिन फैसला है।”

साउथेम्प्टन में इंग्लैंड ने जोस बटलर (64 गेंदों में 131) के शतक और कप्तान हैरी ब्रूक (45 गेंदों में नाबाद 95) के शानदार प्रदर्शन के दम पर 253/7 का स्कोर बनाया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम आठ विकेट पर 201 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने भारत का टी20 टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में 1601 दिनों से चला आ रहा शीर्ष स्थान का दबदबा भी समाप्त कर दिया। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत की यह सात मैचों में छठी हार थी। भारत ने आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के हाथों भी पहली बार टी20 सीरीज गंवाई।



Leave a Comment