रिपोर्ट्स की माने तो गौतम गंभीर के 2 साथी टीम इंडिया से अलग हो सकते हैं। दावा किया गया है कि एक सदस्य IPL फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्टैक्ट में है और जल्द ही उनके साथ जुड़ जाएगा।

2 सदस्य छोड़ सकते हैं साथ
सपोर्ट स्टाफ ने बीसीसीआई के साथ 2+1 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसका मतलब है कि शुरुआती दो साल पूरे होने के बाद अगर बीसीसीआई और कोच दोनों चाहें तो इस कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, खबर है कि सपोर्ट स्टाफ के कम से कम एक कोच ने पहले ही एक ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी से बातचीत शुरू कर दी है, जिसकी मौजूदगी दुनिया के कई देशों में है।
माना जा रहा है कि वह जल्द ही उस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, यह भी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में सपोर्ट स्टाफ का एक और सदस्य भी टीम इंडिया का साथ छोड़कर किसी नई जिम्मेदारी में जा सकता है।
कोच और चयनकर्ताओं में मतभेद
रिपोर्ट में कोच और चयनकर्ताओं के बीच मतभेद की भी खबरें सामने आई है। इसकी शुरुआत हालिया प्रदर्शन से नहीं, बल्कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर ही टेस्ट सीरीज हार के बाद हुई है। गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद के दौरे से जिम्मेदारी संभाली थी। जहां भारत को वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर बड़ा झटका दिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी गंवा बैठा। गंभीर के कार्यकाल में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता।
इंग्लैंड दौरे के बाद होगी मीटिंग
इसके साथ ही आपको बता दें कि बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि 19 जुलाई को इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद बोर्ड रिव्यू मीटिंग करने वाला है। जिसमें संभवत: 2 टी20 सीरीज हार के बारे में चर्चा की जा सकती है। साथ ही वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप भी तैयार होगा।
