डोपिंग मामले में फंसे पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज, ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, Cricket Hindi News


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर एंटी-डोपिंग कोड के उल्लंघन के लिए प्रतिबंध लगाया है। उन पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। उन्होंने आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के तहत एक प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद सजा स्वीकार कर ली है। जिसके बाद उन पर ICC ने तीन महीने का प्रतिबंध लगाया है, हालांकि एक उपचार कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर उनकी अयोग्यता की अवधि कम कर दी गई।

32 वर्षीय नवाज को ICC द्वारा प्रतिबंधित कार्बोक्सी-टीएससी के लिए सकारात्मक पाए जाने के बाद यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। ICC के एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार टूर्नामेंट के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ लेते पाए जाने पर खिलाड़ी को चेतावनी से लेकर 6 महीने तक की सस्पेंशन लग सकती है। ये डोप टेस्ट पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में हुए टी20 विश्व कप 2026 मैच के बाद कराया गया था। आईसीसी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ”32 वर्षीय खिलाड़ी का सैंपल ICC एंटी-डोपिंग कोड के तहत ‘सब्स्टेंस ऑफ एब्यूज’ (Carboxy-THC) के लिए पॉजिटिव पाया गया। ये टेस्ट 7 फरवरी को श्रीलंका में नीदरलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मैच के बाद किया गया था।”

नवाज ने रखा अपना पक्ष

ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने अपराध स्वीकार कर लिया है। लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन खेल के दौरान नहीं किया, बल्कि बाहर किया था और इसका खेल के प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। विश्व कप के दौरान अधिकारियों द्वारा किए गए परीक्षण में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नवाज पर ड्रग्स के कथित इस्तेमाल को लेकर आईसीसी और पीसीबी की जांच चल रही थी। आईसीसी एंटी-डोपिंग कोड के अनुसार फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान के टी20 विश्व कप मैच और 1 मई 2026 से पहले खेले गए सभी मैचों के नवाज के सभी परिणामों को अयोग्य घोषित कर दिया गया।

आईसीसी ने लगाया तीन महीने का प्रतिबंध

ICC ने उन पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया है, जो 1 मई 2026 से प्रभावी था। उन्होंने स्वेच्छा से प्रोविनल सस्पेंशन शुरू किया था, जिसके बाद आईसीसी द्वारा पदार्थों के दुरुपयोग के उपचार कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इस प्रतिबंध को घटाकर एक महीने का कर दिया गया। अगर वह संतोषजनक ढंग से अपना उपचार पूरा करते हैं, तो उन्हें आगे कोई और प्रतिबंध नहीं झेलना होगा। आईसीसी ने कहा, “सजा स्वीकार करने और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के इलाज के कार्यक्रम के लिए प्रतिबद्ध होने के बाद नवाज पर लगा प्रोविजनल सस्पेंशन हटा लिया गया है। उन्होंने दो महीने और पंद्रह दिन का प्रतिबंध पहले ही पूरा कर लिया था।”



Leave a Comment