तलाक के 12 साल बाद की दूसरी शादी, व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं जेनिफर, बिजनेसमैन है दूल्हा – Jennifer Winget married age of 41 bridal gown trial video viral businessman William Ishmael tmovh


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने तलाक के 12 साल बाद घर बसा लिया है. चर्चा है उन्होंने लॉन्ग टाइम पार्टनर विलियम इश्माएल संग लंदन में 16 जुलाई को शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने अभी तक शादी को कंफर्म नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनके वेडिंग लुक की झलक लीक हो गई है.

दुल्हन बनीं जेनिफर का वायरल हुआ लुक 
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें जेनिफर वेडिंग गाउन अपने बिग डे से पहले ट्राई करती हुई दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने Karleo फैशन का व्हाइट गाउन कैरी किया है. ब्राइडल फिटिंग का ये वीडियो देखकर फैंस ने एक्ट्रेस के लुक की तारीफ की है. वीडियो में गाउन के तैयार होने, फैब्रिक सलेक्शन से ट्रायल फिटिंग्स तक की जर्नी को दिखाया गया है. जेनिफर अपनी डिजाइनर के साथ मिलकर गाउन के फाइनल लुक पर बारीकी से काम कर रही हैं. दूसरे एक वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी शादी के गाउन को पहना हुआ है. वो फिटिंग चैक कर रही हैं. 

इस स्ट्रैप्लेस गाउन पर स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी हुई है. बीडवर्क के साथ थ्रेड एंब्रॉयडरी का काम हुआ है. वीडियो में जेनिफर नो-मेकअप लुक में हैं, तब भी ये गाउन पहनकर स्टनिंग दिख रही हैं. फैंस का कहना है ये गाउन  उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा. फैंस एक्ट्रेस के वेडिंग लुक की ऑफिशियल फोटो का इंतजार कर रहे हैं. 

सात समंदर पार की दूसरी शादी

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस ने इंटीमेट वेडिंग की है. शादी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही मौजूद थे. विलियम और जेनिफर ने अपने रिश्ते पर भी कभी पब्लिकली ज्यादा बात नहीं की है. विलियम सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं. जेनिफर की पहली शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थी.

शादी के महज 2 साल बाद उनका तलाक हो गया था. करण संग शादी टूटना जेनिफर के लिए बड़ा झटका था. वो लंबे वक्त तक डिप्रेशन में रही थीं. सालों बाद उनकी जिंदगी में कोई ऐसा आया, जिसके साथ जेनिफर ने घर बसाने की सोची. फैंस जेनिफर को फिर से शादी कर लाइफ में सैटल होते देखर खुश हैं. 

—- समाप्त —-



Leave a Comment