‘तारक मेहता’ से हटाए जाएंगे जेठालाल! यह होगा नया लीड किरदार, यह है मेकर्स की प्लानिंग?, Tv Hindi News


TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में जेठालाल लंबे वक्त से लीड किरदार बने हुए हैं, लेकिन अब मेकर्स की प्लानिंग उन्हें हटाकर एक दूसरे किरदार पर फोकस शिफ्ट करने की की है। जानिए क्या है प्लानिंग?

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। पहला एपिसोड जुलाई 2008 में प्रसारित हुआ था और सब से लेकर आज तक यह शो दर्शकों का फेवरिट बना हुआ है। यह हल्का फुल्का सीरियल लोगों को गुदगुदाने और उनकी दिनभर की थकान और स्ट्रेस मिटाने की नई दवा बन गया। कितने ही एक्टर्स वक्त के साथ शो से चले गए, और कई नए एक्टर्स इस सफर में वक्त के साथ जुड़ते चले गए, लेकिन TMKOC का कारवां चलता गया। एक एक्टर ऐसा है, जो शो की शुरुआत से लेकर अभी तक इसके साथ जुड़ा हुआ है।

दिशा के बाद अकेले मोर्चे पर हैं दिलीप

जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवी एक्टर दिलीप जोशी की। दिलीप इस शो में जेठालाल का किरदार निभाते हैं। भले ही तारक मेहता के नाम पर इस शो का नाम हो, लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए लीड किरदार जेठालाल ही हैं। दिलीप जोशी (जेठालाल) और दिशा वकानी (दयाबेन) की जोड़ी ऑडियंस के लिए हंसी की बड़ी वजह रही है, दोनों का स्क्रीन पर साथ आना लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिंच जाने की वजह रहा है। दिशा वकानी ने कई साल पहले यह शो छोड़ दिया था, और तब से ही सारा भार दिलीप जोशी के कंधों पर आ गया।

क्या है TMKOC के मेकर्स की प्लानिंग?

हालांकि अब खबर है कि दिलीप जोशी को भी मेकर्स शो से हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो से मेकर्स जेठालाल वाला ट्रैक कम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। क्योंकि जेठालाल का परिवार शो में वक्त के साथ काफी छोटा हो गया है, इसलिए अब मेकर्स गुजराती से शिफ्ट करके राजस्थानी परिवार (थीम) पर फोकस करना चाहते हैं। शो में लीड रोल में नजर आने जा रहे इस नए परिवार में कुल 4 लोग होंगे। पति का रोल कुलदीप गोर (रत्न सिंह बिंजोला) और पत्नी धरती भट्ट का रोल रूपा प्ले कर रही हैं।

धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा जेठा का रोल

शो में रत्न साड़ी की दुकान चलाते हैं और लोगों को उनका वाला ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। क्योंकि जेठालाल पहले ही शो में अकेले पड़ चुके हैं, इसलिए खबर है कि मेकर्स जेठालाल का किरदार शो से धीरे-धीरे कम करेंगे, जैसे ही ऑडियंस को इस राजस्थानी परिवार वाले ट्रैक का चस्का लग जाएगा, वैसे ही धीरे से जेठालाल का किरदार शो से पूरी तरह हटा दिया जाएगा। मालूम हो कि दिलीप जोशी इस सीरियल TMKOC के हाइएस्ट पेड एक्टर हैं। वह महीने में 15 दिन शूटिंग करते हैं क्योंकि दिशा वकानी के नहीं होने से उनका फैमिली ट्रैक बन ही नहीं पा रहा है।



Leave a Comment