तिब्बत में आई आपदा और कैलाश मानसरोवर के श्रद्धालुओं के बारे में क्या पता है?


तिब्बत

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, नेपाल-चीन बॉर्डर पर ग्यिरोंग घाटी में कीचड़ और पानी की बाढ़ के बाद का सीसीटीवी का दृश्य
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

नेपाल के रसुवा ज़िले भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में 95 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

रसुवा ज़िला तिब्बत सीमा से सटा हुआ है. चीन के सरकारी मीडिया ने बताया है कि तिब्बत में एक भयानक पानी और कीचड़ की बाढ़ के बाद काफ़ी लोग मारे गए हैं. कई लोग लापता भी बताए गए हैं.

बीबीसी की चीन संवाददाता लॉरा बिकर ने बताया है कि बॉर्डर पर लगे सर्विलांस कैमरे के फुटेज में इमारतें पूरी तरह से कीचड़ और पानी में डूबी हुई दिख रही हैं.

चीन में किसी आपदा के बड़े पैमाने का अंदाज़ा लगाना हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि देश में सभी मीडिया को, खासकर तिब्बत में, सावधानी से कंट्रोल किया जाता है.

हालांकि जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग व्यक्तिगत रूप से निर्देश देते हैं, तो यह आमतौर पर इस बात का संकेत होता है कि घटना बहुत गंभीर है.



Leave a Comment