तुर्की को एफ़-35 देने की तैयारी में ट्रंप पर इसराइल बोला ये नहीं होना चाहिए, जानिए क्या है उसका डर


एफ़-35

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, 26 अप्रैल 2023 को इसराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तेल अवीव में आयोजित एयर शो में इसराइली वायुसेना का एफ-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमान उड़ान भरता हुआ

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने मंगलवार को अंकारा एयरपोर्ट पर एयर फ़ोर्स वन के दरवाज़े तक पहुँचकर ख़ुद ट्रंप का स्वागत किया.

किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए अर्दोआन का ख़ुद हवाई अड्डे पर पहुँचना बेहद दुर्लभ माना जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तुर्की के दौरे पर हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर इस साल नेटो का सालाना शिखर सम्मेलन तुर्की में नहीं हो रहा होता, तो शायद वह उसमें शामिल नहीं होते.

उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बात से बहुत निराश हैं कि ईरान के ख़िलाफ़ उनके शुरू किए गए युद्ध में नेटो ने हिस्सा नहीं लिया.

ट्रंप ने कहा, “सच कहूँ तो अगर यह सम्मेलन तुर्की में नहीं हो रहा होता, जहाँ मेरे दोस्त अर्दोआन एक बेहद मज़बूत नेता और शख्स हैं, तो संभव है कि मैं इसमें शामिल नहीं होता. मुझे लगा कि मुझे आना चाहिए क्योंकि मैं जानता हूँ कि उन्होंने इसके लिए पूरी ताक़त लगा दी है.”



Leave a Comment