पूर्व कप्तान कपिल देव ने फैंस से कहा है कि जब भी रोहित शर्मा जाए तो उनकी उपलब्धियां पर जश्न मनाना। उन्होंने इच्छा जताई है कि रोहित शर्मा अपने आखिरी मैच में शतक लगाएं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर कपिल देव ने भी रिएक्ट किया है। दिग्गज ने फैंस से कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर जश्न मनाना चाहिए ना की दुखी होना चाहिए। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ तौर पर कहा है कि यह रोहित के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होगा। दूसरे मैच के खत्म होने के बाद कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेलने उतरेंगे, क्योंकि चयनकर्ताओं ने उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को आगामी वनडे विश्व कप 2027 के प्लान में रखा है।
कपिल देव की रोहित से आखिरी इच्छा
1983 विश्व कप चैंपियन कप्तान कपिल देव ने एएनआई से बातचीत में कहा, ”नहीं, खुश रहते हैं, दुखी क्यों होना? उन्होंने की सालों तक खुशी दी है। सबको जाना होता है। सुनील गावस्कर गए, राहुल गए, अनिल कुंबले गए, सचिन गए। सबको जाना है। कपिल देव का मानना है कि सभी क्रिकेटर्स का करियर एक दिन खत्म होता है और रोहित की उपलब्धियां जश्न मनाने की हकदार हैं। उन्होंने आगे कहा, ”इसलिए जब वह जाएं, हमे उसके जीवन को सेलिब्रेट करना चाहिए। कितनी खुशी की बात है, उन्होंने देश को कितना मनोरंजन दिया है, सिर्फ देश को नहीं, बल्कि पूरे विश्व को। हमें खुश होना चाहिए, उदास क्यों होना चाहिए? हां उसे एक दिन जाना होगा। मुझे उम्मीद है अगर वह जा रहा है, उसे एक शतक लगाकर जाना चाहिए।”
रोहित शर्मा ने 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। वह टेस्ट और टी20 से संन्यास पहले ही ले चुके हैं। सलामी बल्लेबाज का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 11 और दूसरे मैच में 26 रन बनाए। रोहित इस साल 8 पारियों में 241 रन ही बना सके हैं।
रोहित खराब फॉर्म से गुजर रहे
ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ता उन्हें बता चुके हैं कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं है। इससे इस संभावना को बल मिला है कि वह रविवार के मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या टीम से बाहर हो सकते हैं।
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा कि इस तरह की कोई चर्चा नहीं हो रही है कि लॉडर्स पर रविवार को रोहित आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। उन्होंने पीटीआई से खास बातचीत में कहा ,” रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है । मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा ।” उन्होंने कहा ,” रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा । दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है ।”