दिल्ली में 45- 46 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार सड़क पर ड्यूटी निभा रहे हैं. तीन मूर्ति गोलचक्कर समेत कई इलाकों में तैनात जवानों को राहत देने के लिए एसी हेलमेट, पोर्टेबल बैटरी फैन, ओआरएस घोल और पानी की बोतलें दी गई हैं. सोलर आधारित एसी हेलमेट से सिर का तापमान नियंत्रित रहता है. पुलिसकर्मियों का कहना है कि इससे गर्मी का असर काफी कम महसूस हो रहा है और ड्यूटी करना पहले से आसान हो गया है. ये पहल हीटवेव में बड़ी राहत बनकर सामने आई है.