दिल्ली में मुफ्त बस सफर यात्रा: कहां-कहां बन रहा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड; पूरी लिस्ट, Ncr Hindi News


दिल्ली में एक अगस्त से सिर्फ उन महिलाओं को मुफ्त बस सफर यात्रा का लाभ मिलेगा जिनके पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा। स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली में 50 केंद्र बनाए गए हैं। 

दिल्ली में महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त बस यात्रा की सुविधा पर एक अगस्त से बड़ी शर्त लागू होने जा रही है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की ओर से लॉन्च किए गए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ को एक अगस्त से अनिवार्य किया जा रहा है। दिल्ली में अभी तक 15 लाख महिलाओं ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लिया है, शेष के लिए अब बेहद कम समय बचा है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपनी बसों में एक विशेष अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत महिला यात्रियों को जल्द से जल्द यह स्मार्ट कार्ड बनवाने की सलाह दी जा रही है।

डीटीसी की ओर से पूरी दिल्ली में 50 सेंटर्स बनाए गए हैं जहां महिलाएं जाकर हाथोंहाथ यह कार्ड हासिल कर सकती हैं। दिल्ली की निवासी महिलाएं आधार कार्ड और फोन नंबर के जरिए इस कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। पिंक सहेली कार्ड पूरी तरह मुफ्त है और इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए जहां बस में मुफ्त बस सफर की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है तो इसे रिचार्ज कराकर मेट्रो में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको 50 सेंटर्स की लिस्ट बता रहे हैं, आपके घर के जो नजदीक हो वहां जाकर कार्ड हासिल कर सकती हैं।

50 सेंटर्स की पूरी लिस्ट

1. उपायुक्त कार्यालय (Deputy Commissioner Office), सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट

2. उपायुक्त कार्यालय, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

3. उपायुक्त कार्यालय, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट

4. उपायुक्त कार्यालय, नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

5. उपायुक्त कार्यालय, नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

6. उपायुक्त कार्यालय, साउथ डिस्ट्रिक्ट

7. उपायुक्त कार्यालय, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

8. उपायुक्त कार्यालय, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

9. उपायुक्त कार्यालय, साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

10. उपायुक्त कार्यालय, ओल्ड दिल्ली डिस्ट्रिक्ट

11. उपायुक्त कार्यालय, सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट

12. उपायुक्त कार्यालय, आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट

13. एसडीएम कार्यालय (Office of the SDM), दिल्ली कैंट

14. एसडीएम कार्यालय, आदर्श नगर

15. एसडीएम कार्यालय, यमुना विहार

16. एसडीएम कार्यालय, किराड़ी और नांगलोई जाट

17. एसडीएम कार्यालय, महरौली

18. एसडीएम कार्यालय, द्वारका

19. एसडीएम कार्यालय, बदरपुर

20. एसडीएम कार्यालय, बवाना

21. दिल्ली परिवहन निगम (DTC), बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो

22. डीटीसी बुराड़ी डिपो, ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास (बुराड़ी)

23. डीटीसी उत्तम नगर पास सेक्शन

24. डीटीसी नेहरू प्लेस पास सेक्शन

25. डीटीसी शादीपुर पास सेक्शन

26. डीटीसी सिंधिया हाउस पास सेक्शन

27. डीटीसी कश्मीरी गेट पास सेक्शन

28. डीटीसी दिचॉंव कलां (Dichonkalan) पास सेक्शन

29. डीटीसी नंद नगरी पास सेक्शन

30. डीटीसी वजीरपुर पास सेक्शन

31. डीटीसी पीरागढ़ी पास सेक्शन

32. डीटीसी द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन

33. डीटीसी सरोजिनी नगर पास सेक्शन

34. डीटीसी हरि नगर-1 पास सेक्शन

35. डीटीसी मंगोलपुरी पास सेक्शन

36. डीटीसी पंजाबी बाग पास सेक्शन

37. डीटीसी लाजपत नगर पास सेक्शन

38. डीटीसी आजादपुर पास सेक्शन

39. डीटीसी सुल्तानपुरी पास सेक्शन

40. डीटीसी दिल्ली गेट पास सेक्शन

41. डीटीसी रोहिणी सेक-22 पास सेक्शन

42. डीटीसी करावल नगर टर्मिनल

43. डीटीसी हौज खास पास सेक्शन

44. डीटीसी शाहदरा पास सेक्शन

45. डीटीसी कंझावला पास सेक्शन

46. डीटीसी साउथ कैंपस पास सेक्शन

47. डीटीसी जामिया पास सेक्शन

48. डीटीसी सीमापुरी पास सेक्शन

49. डीटीसी नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन

50. डीटीसी जेएनयू (JNU) पास सेक्शन



Leave a Comment