दुर्ग ठगी (ETV Bharat Chhattisgarh)
दुर्ग: स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी स्वेच्छा रानी की शिकायत पर कार्रवाई की गई.
सरकारी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की सरकारी नौकरी का झांसा
शिकायत में बताया गया कि साल 2022 में कोविड-19 के दौरान प्रार्थी शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी में काम करती थीं. इसी दौरान आरोपी बिज्जू चंद्रा ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए शासकीय चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया. इस झांसे में लेकर आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में कुल ₹10,55,698 रुपये लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई.
दुर्ग पुलिस ने सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगने वाले को गिरफ्तार किया (ETV Bharat Chhattisgarh)
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इस मामले की शिकायत मिलने पर चौकी स्मृतिनगर में धारा 318(4) के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस टीम ने आरोपी बिज्जू चंद्रा को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन और बैंक पासबुक जब्त की है. पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन के रकम न दें और ऐसे मामलों की तत्काल पुलिस को सूचना दें.