दूसरे धर्म में शादी के खिलाफ थे घरवाले-मां ने छोड़ा खाना, कोरियोग्राफर को मिली नफरत, बुलाया जिहादी – dance india dance judge mudassar khan riya kishanchandani interfaith marriage hate love jihad salman khan tmovj


बॉलीवुड में अक्सर सुनने में आता है कि जब भी किसी की इंटरफेथ मैरिज होती है, तो उसे लोगों की नफरत का सामना करना पड़ता है. सलमान की फिल्मों के कोरियोग्राफर और डांस इंडिया डांस रियलिटी शो के जज रहे मुदस्सर खान भी इसी नफरत को झेल रहे हैं. उन्होंने रिया किशनचंदानी से शादी की, जो हिंदू धर्म से हैं. मुदस्सर की इंटरफेथ मैरिज हुई है, जिसके कारण लोग उनकी शादी को ‘लव जिहाद’ बुलाते हैं. 

घरवालों को मनाने में झेली परेशानी

मुदस्सर ने हाल ही में फिल्मीज्ञान संग एक इंटरव्यू में अपनी इंटरफेथ मैरिज और उसके साथ मिलने वाली हेट पर खुलकर बात की. कोरियोग्राफर ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने परिवार को शादी के लिए मनाया. मुदस्सर ने कहा- मैं आपको बताऊं, लोगों को लगता है कि मुसलमान लड़का, फैमिली है, लड़की हिंदू है तो लड़के के लिए चीजें काफी आसान होंगी. 

‘मगर होता बिल्कुल उलटा है, लड़के के लिए परिवार को मनाना मुश्किल होता है. हमारे घरवाले नहीं मानते, रिया के घरवाले मान गए थे. लेकिन मुझे अपने घरवालों को मनाने में बहुत टाइम लगा. क्योंकि उन्हें ये लग रहा था कि ये दोनों शादी करेंगे, फिर इनका टाइमपास एक-दूसरे संग खत्म हो जाएगा. अलग हो जाएंगे और फिर दोनों की लाइफ खराब हो जाएगी. तो मुसलमान परिवार कभी नहीं मानता. मेरी मां ने एक हफ्ता खाना नहीं खाया, उनका मूड ऑफ था कि बेटा तू क्या कर रहा है? ये लव मैरिज में क्यों घुस रहा है?’

मुदस्सर ने आगे बताया कि मुसलमान परिवार को लव मैरिज से परेशानी होती है. उन्हें धर्म से पहले लव मैरिज के लिए तकलीफ होती है. क्योंकि उनके मुताबिक शादी से पहले ही लव पूरा हो जाता है, इसलिए वो बाद में ज्यादा समय तक टिकता नहीं. मुदस्सर फिर ऑनलाइन ट्रोलिंग पर भी रिएक्ट करते हैं. 

कोरियोग्राफर को मिलते हैं हेट कमेंट्स

मुदस्सर खान और उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स ऑफ किए हैं. जब उनसे इसके बारे में पूछा गया, तो कोरियोग्राफर ने कहा- पहले रिया को कमेंट्स से फर्क नहीं पड़ता था. वो सोचती थी कि कोई कमेंट कर रहा है, करने दो. फिर मैंने उसे समझाया कि ये सीधे तौर पर निशाना साधने का जरिया है. कोई अगर आपको बुरा कह रहा है, तो आप उसे जवाब देते हो. सोशल मीडिया ट्रोलिंग भी आपको असर करती है. लेकिन मैंने अपनी जिंदगी में नेगेटिव लोगों से दूरी बनाई हुई है. 

मुदस्सर ने ये भी बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर अक्सर ‘जिहादी’ बोला जाता है. अगर वो कुछ भी पोस्ट करते हैं, तो उनके लिए जिहादी कमेंट किया जाता है. हालांकि कोरियोग्राफर ऐसे लोगों को बिल्डिंग की दीवारों पर थूके हुए पान के समान मानते हैं. वो कहते हैं ऐसे लोगों की कोई वैल्यू नहीं होती, इन्हें बस साफ करने की जरूरत है. वो ऐसे लोगों को अहमियत नहीं देते.

मुदस्सर खान ने रिया किशनचंदानी से साल 2023 में शादी की थी. उनकी शादी में सलमान खान भी शामिल हुए थे. कोरियोग्राफर ने सुपरस्टार को उनके गानों में कई सारे हिट हुक स्टेप दिए हैं. मुदस्सर सलमान को अपना मेंटर मानते हैं. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment