Last Updated:
Sir Garry Sobers death: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन के साथ क्रिकेट जगत शोक में डूब गया और दुनिया भर के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी है. सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में बारबाडोस में शुक्रवार को निधन हो गया. उनके निधन पर क्रिकेट जगत ने शोक व्यक्त किया है.
गैरी सोबर्स की मौत पर विराट का ट्वीट
नई दिल्ली: क्रिकेट के इतिहास के महानतम हरफनमौला माने जाने वाले सोबर्स का शुक्रवार को बारबाडोस में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह 11 दिन बाद अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे. सोबर्स की मौत पर वर्ल्ड क्रिकेट में सन्नाटा पसरा है. पूर्व और मौजूदा प्लेयर्स इस दिग्गज हरफनमौला प्लेयर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि सर गारफील्ड सोबर्स इस धरती पर महानतम क्रिकेटर थे और उनमें वह सब कुछ था जैसा एक बच्चे के रूप में बल्ला या गेंद उठाते हुए हम बनने का सपना देखते थे. गावस्कर ने कहा:
यह क्रिकेट के लिए सबसे दुखद दिन है. इस धरती के सबसे महान क्रिकेटर ने हमसे विदा ली. कोई भी शब्द क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के बारे में बयां करने के लिए काफी नहीं है. जब बच्चे के रूप में हमने बल्ला या गेंद पकड़ा था तो जैसा बनने का हम सपना देखते थे, वह वैसे ही थे. सारी यादें जेहन में घूम रही है और हमेशा मेरे दिल में रहेंगी. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर गारफील्ड. आप हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे.
दो बार आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीत चुके भारत के चैंपियन बल्लेबाज विराट कोहली ने लिखा:
क्रिकेट ने अपने महानतम खिलाड़ियों में से एक को खो दिया. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर गारफील्ड सोबर्स. आपकी विरासत पीढियों को प्रेरित करती रहेगी.
इस बीच लंका प्रीमियर लीग में खिलाड़ी सर सोबर्स के सम्मान में शनिवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘क्रिकेट के इस महान सपूत को श्रृद्धांजलि देने के लिए श्रीलंका क्रिकेट लंका प्रीमियर लीग के आज के मैचों से पहले एक मिनट का मौन रखेगा. सभी मैचों में खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेंगे.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें