‘धर्म-जाति देखकर एनकाउंटर’, कमलेश बिंद के मारे जाने पर अजय राय ने पूछे तीखे सवाल
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपी और एक लाख के इनामी बदमाश कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हो गई हैं. अखिलेश के बीजेपी पर तंज कसने के बाद उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी इस पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस सरकार में धर्म और जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है जो कानून के खिलाफ है.