नगालैंड में लैंडस्लाइड से भारी तबाही, चार लोगों की मौत; कई मलबे में दबे


डिजिटल डेस्क, कोहिमा। रविवार को नगालैंड के मोन जिले की डिफेंस कॉलोनी में भीषण लैंडस्लाइड हुई, जिसमें कम से कम चार व्यक्ति की मौत हो गई। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

लैंडस्लाइड में कई घर बह गए और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। बचाव दल के एक अधिकार ने बताया कि कॉलोनी में लगभग 15 घर लैंडस्लाइड से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं

बचाव दल मौके पर मौजूद

असम राइफल्स, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), नगालैंड पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), सेना, जिला प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों के जवान प्रभावित इलाके में बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चार लोगों का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बचाव दल बेहद खतरनाक हालात के बीच बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। मलबे के नीचे कई लोगों के के फंसे होने की आशंका है हालांकि हताहतों की सही संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस के अनुसार, लैंडस्लाइड से भारी तबाही हुई है और रिहायशी इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इलाके में लगातार बह रहे पानी के कारण बचाव कार्यों में काफी दिक्कत आ रही है।

नगालैंड में बारिश का कहर जारी 

अधिकारियों ने जोखिम वाली जगहों पर रहने वाले लोगों से लैंड स्लाइड की आशंका वाली ढलानों और अस्थिर इलाकों से दूर रहने की अपील की है, क्योंकि नगालैंड और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में भारी बारिश जारी है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण फिर से लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं, जिससे जान-माल को और खतरा हो सकता है।

नगालैंड के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इस घटना पर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और बचाव व राहत कार्यों के लिए हर संभव मदद सुनिश्चित कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में, CM रियो ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं।

खबरें और भी

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मोन में भारी भूस्खलन की बेहद परेशान करने वाली खबरें हैं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। NSDMA, जिला प्रशासन, DDMA, SDRF, पुलिस, AR और स्थानीय समुदाय खोज और बचाव कार्यों के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ें- सिक्किम में NH-10 पर लैंडस्लाइड, रास्ता बंद होने से कई गाड़ियां फंसीं

यह भी पढ़ें- भूस्खलन की आशंका में घर के बाहर खड़े थे लोग और देखते ही देखते दरक गई जमीन, हिमाचल में लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो



Leave a Comment