नगालैंड में संदिग्ध आईईडी विस्फोट: असम राइफल्स के एक जवान बलिदानी, 4 घायल


डिजिटल डेस्क, कोहिमा। नगालैंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां चुमौकेदिमा इलाके में आज एक संदिग्ध बम धमाका हुआ। इस हमले में असम राइफल्स के एक जवान देश के लिए बलिदानी हो गए, जबकि चार अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह एक संदिग्ध आईईडी (IED) ब्लास्ट था।

कैसे हुआ यह हादसा?

सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स के जवान एक बोलेरो एसयूवी गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से प्लान किए गए एक बम (IED) में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में जवानों की गाड़ी आ गई। यह घटना असम और नागालैंड की सीमा के पास हुई है, जहां असम राइफल्स का एक ट्रेनिंग सेंटर भी मौजूद है।

घायलों का इलाज और सर्च ऑपरेशन

धमाके में घायल हुए चारों जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के ठीक बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। इसके अलावा हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में एक बहुत बड़ा तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है।



Leave a Comment