नागिन को पकड़कर उसके साथ खेल रहा था शख्स, पलक झपकते ही डसा और चली गई जान, देखें VIDEO


Last Updated:

Snake Bite Death: शाजापुर में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक शख्स को जहरीली नागिन पकड़ना भारी पड़ गया. नागिन को पकड़ने के बाद वह उसके साथ सड़क पर खेल रहा था, तभी उसने हाथ-पैर पर डस लिया. अस्पताल ले जाते समय व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Video: नागिन को पकड़कर उसके साथ खेल रहा था शख्स, पलक झपकते ही डसा, चली गई जानZoom

नागिन का रेस्क्यू करने के बाद उसके साथ तमाश करता युवक, जो जानलेवा साबित हुआ.

Shajapur News: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति को जहरीली नागिन पकड़ना महंगा पड़ गया. नागिन के डसने से उस व्यक्ति की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना मोहन बड़ोदिया गांव के नलखेड़ा रोड की है. यहां स्थानीय लोगों को एक जहरीली नागिन दिखाई दी थी. डर के मारे लोगों ने तुरंत सांप पकड़ने वाले व्यक्ति अजगर को बुलाया. वह मौलाना का पुत्र था और नलखेड़ा का रहने वाला था.

वीडियो में खेलता दिखा शख्स
सूचना मिलने पर अजगर तुरंत मौके पर पहुंचा और उसने नागिन को पकड़ लिया. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स जहरीली नागिन को पकड़कर कुछ देर तक सड़क पर बैठ गया. वह निडर होकर नागिन के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा था.

अचानक नागिन ने किया पलटवार
खेल दिखाने के बाद अजगर नागिन को अपने साथ ले जाने लगा. इसी बीच नागिन ने अचानक उस पर हमला कर दिया. नागिन ने पलटकर अजगर के हाथ और पैर पर डस लिया. नागिन के डसते ही उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हालत खराब होते देख परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, जहर शरीर में फैलने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है.

About the Author

authorimg

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Leave a Comment