पति ने ली पत्नी-बेटे की जान:गुरुग्राम में सिक्यॉरिटी ऑफिसर ने दोनों को मारी गोली, बेटी ने बताई हत्या की वजह – Husband Shoots Dead Wife And Son Amid Domestic Dispute In Gurugram


गुरुग्राम स्थित अशोक विहार फेज-3 के जे ब्लॉक में शनिवार रात करीब 11 बजे घरेलू विवाद में एक कंपनी के सिक्यॉरिटी ऑफिसर अनिल कुमार तंवर (56) ने पत्नी व बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान आशा तंवर (52) व बेटे प्रशांत तंवर (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर व 14 खोल बरामद किए।




Husband shoots dead wife and son amid domestic dispute in Gurugram

मृत मां-बेटे
– फोटो : अमर उजाला


मां-बेटे चलाते थे स्कूल

सेक्टर-44 स्थित कंपनी में सिक्यॉरिटी ऑफिसर की नौकरी करने वाला अनिल कुमार तंवर मूलरूप से भिवानी के तिगड़ाना गांव का रहने वाला है। वह 15 वर्ष से गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 के जे ब्लॉक में रह रहा है। अनिल के पिता और भाई का परिवार भिवानी की ब्रह्म कॉलोनी में रहता है। अनिल की पत्नी आशा तंवर शहर के कार्टरपुरी क्षेत्र में एक निजी स्कूल संचालित कर रही थीं। बेटा प्रशांत अपनी मां के साथ स्कूल के प्रबंधन व संचालन का काम संभालता था। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।


Husband shoots dead wife and son amid domestic dispute in Gurugram

घटनास्थल और हत्यारोपी
– फोटो : अमर उजाला


बेटी बोली-पिता ने मार दी गोली

अनिल कुमार तंवर की बेटी ने पुलिस को बताया कि रात को उनके पिता व मां आशा तंवर के बीच झगड़ा हो रहा था। जब उसका भाई प्रशांत दोनों को समझाने गया तो पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दोनों को गोली मार दी।


Husband shoots dead wife and son amid domestic dispute in Gurugram

हत्यारोपी की कार और घर
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस का बयान

आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पत्नी व बेटे की हत्या मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी और झगड़े के कारण के बारे में पता किया जाएगा। -कपिल अहलावत, एसीपी (पश्चिम), गुरुग्राम



Leave a Comment