पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनने के बाद बाबर आजम का रिएक्शन आया सामने, वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से पहले फैंस से मांगी दुआएं – babar azam become pakistan test captain seeks prayers from fans before west indies tour


शान मसूद के खराब रिकॉर्ड के बाद पीसीबी ने बाबर आजम को दोबारा पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 25 जुलाई से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले बाबर ने फैंस से दुआएं मांगी हैं।

Babar Azam
बाबर आजम(फोटोAP)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरों से ठीक पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए बाबर आजम को एक बार फिर पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बाबर आजम ने खराब फॉर्म से जूझ रहे शान मसूद की जगह ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले, बाबर आजम ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक भावुक संदेश साझा किया। लंबे समय बाद रेड-बॉल क्रिकेट में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने पर गर्व जताते हुए बाबर अपनी तैयारी को दिखाया है।

बाबर आजम ने क्या लिखा?

पाकिस्तान का कप्तान बनने के बाद बाबर आजम ने लिखा कि ‘एक बार फिर सफर पर। इस जिम्मेदारी से सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आगे आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हमें अपनी दुआओं में याद रखें।’ पाकिस्तान क्रिकेट ने काफी लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट में कुछ खास कमाल नहीं किया है, ऐसे में बाबर आजम पर कंधों पर काफी ज्यादा जिम्मेदारी होगी।

शान मसूद का शर्मनाक कप्तानी रिकॉर्ड

साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले शान मसूद को पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनकी कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। मसूद के कार्यकाल का अंत 25% के बेहद खराब जीत प्रतिशत के साथ हुआ। उन्होंने कुल 16 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की, जिसमें से टीम को 12 मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा और वे केवल 4 मैच ही जीत सके। उनकी कप्तानी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में 0-3 की क्लीन स्वीप हार के साथ हुई थी।

बाबर आजम का पुराना रिकॉर्ड

बाबर इससे पहले 2020 से 2023 के बीच पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान रह चुके हैं। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने 20 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली, जिसमें से 10 मैचों में जीत, 6 में हार और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। इसी सफल ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए बोर्ड ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। बाबार आजम भी चाहेंगे कि वह इस जिम्मेदारी को काफी अच्छे से निभाएं।

WTC रैंकिंग में सबसे नीचे है पाकिस्तान

यह दौरा पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम फिलहाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने इस चक्र में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से केवल 1 में जीत और 3 में हार मिली है। टीम का पॉइंट्स पर्सेंटेज इस समय महज 8.33 है। कैरेबियन धरती पर पाकिस्तान साल 2021 के बाद पहली बार कोई टेस्ट सीरीज खेलने जा रहा है। पिछली बार पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी।

ऋषिकेश कुमार सिंह

लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमार सिंहऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में ‘इंडिया टीवी’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है।

विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें