पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल, बाबर आजम को कप्तान बनाए जाने के कुछ ही दिन बाद फील्डिंग कोच का इस्तीफा, Cricket Hindi News


पाकिस्तान के क्षेत्ररक्षण कोच शेन मैकडरमॉट ने एक साल तक काम करने के बाद वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरे से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक सूत्र ने बताया कि मैकडरमॉट टीम के साथ इन दौरों पर नहीं जाएंगे। बाबर आजम के टेस्ट कप्तान बनने के कुछ ही दिनों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

पीसीबी ऑस्ट्रेलिया के इस कोच की जगह मंसूर अमजद को नियुक्त करने का इच्छुक है, जिन्होंने शाहीन (पाकिस्तान ए टीम) और अंडर-19 टीमों के साथ काम किया है। सूत्र ने कहा, ”मंसूर पाकिस्तान शाहीन और अंडर-19 टीम के क्षेत्ररक्षण कोच रहे हैं, उनके मैकडरमॉट की जगह लेने की संभावना है।” पाकिस्तान सोमवार को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगा जहां उसे दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। टीम उसके बाद तीन टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड जाएगी। पीसीबी ने मैकडरमॉट के इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है। यह पाकिस्तान क्रिकेट में किसी विदेशी कोच के बिना किसी स्पष्ट कारण के अपना काम छोड़ने का एक और मामला है। इससे पहले फिजियो क्लिफ डीकन, मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी के इस्तीफे शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट में कई विदेशी कोच और फिजियो आए और गए हैं। इनमें सबसे विवादित मामला स्टीव रिक्सन का इस्तीफा था, जिन्होंने 2019 में बोर्ड के साथ मतभेदों के कारण पद छोड़ दिया था।

कप्तानी में भी हुआ है बड़ा बदलाव

हाल ही में पाकिस्तान के टेस्ट टीम की कप्तानी में भी बड़ा बदलाव हुआ है। शान मसूद की जगह 2023 के बाद एक बार फिर बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान की टीम 13 जुलाई को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी जहां वह दो टेस्ट मैच खेलेंगे। टीम फिर अगस्त और सितंबर में तीन और लाल गेंद के मैचों के लिए इंग्लैंड जाएगी। इंग्लैंड की सरजमी पर पाकिस्तान की साधारण टीम के साथ बाबर आजम क्या कमला दिखा पाएंगे यह देखने वाली बात होगी। वेस्टइंडीज में भी टीम का कैसा प्रदर्शन होगा यह भी दुनिया के लोगों की नजर में होगा। बाबर आजम को कप्तान बनाए जाने और शान मसूद को निकाले जाने से पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा- “अगर मैं शान की जगह होता तो मैं बोर्ड को लिखित में विरोध दर्ज कराता कि जब किसी कप्तान को लगातार साधारण खिलाड़ियों का ग्रुप दिया जाता है तो आप अच्छे नतीजों की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? अगर टेस्ट टीम का स्तर अच्छा नहीं है तो इसके लिए सिर्फ कप्तान ही कैसे जिम्मेदार हो सकता है।”



Leave a Comment