‘पागलों के आगे नहीं झुकेंगे…’ व्हाइट हाउस डिनर की नई तारीख का ट्रंप ने किया ऐलान – trump announces white house dinner to re host put off due to assassination attempt ntc drmt


‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन’ (WHCA) का सालाना डिनर 25 अप्रैल को होस्ट किया गया था. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की वजह से इसे टालना पड़ा था. अब ट्रंप ने इस डिनर की नई तारीख का ऐलान कर दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट लिखकर डिनर की डेट अनाउंस की है. उन्होंने बताया कि वो खुद भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहां भाषण देंगे.

दिलचस्प बात ये है कि इस बार ये हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम ‘द वाल्डोर्फ एस्टोरिया’ में आयोजित होने जा रहा है. जबकि आमतौर पर ये सालाना डिनर वाशिंगटन के ‘वाशिंगटन हिल्टन’ होटल में होता रहा है. 

24 जुलाई को आयोजित होगा डिनर 

ट्रंप ने WHCA डिनर के दोबारा तय होने को ताकत और हौसले का प्रतीक बताया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ये हमारी ताकत और हौसले का सबूत है. अभी-अभी ये ऐलान किया गया है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर, जो 25 अप्रैल को हिंसक तरीके से अचानक खत्म हो गया था, अब 24 जुलाई को आयोजित किया जाएगा.’

ट्रंप ने आगे कहा, ‘ये घोषणा एक बहुत अच्छी बात है. हम कुछ पागलों की वजह से अपने लाइफस्टाइल या अपने कार्यक्रमों के समय को बदलने की इजाजत बिल्कुल नहीं दे सकते.’

एसोसिएशन की अध्यक्ष का निमंत्रण किया स्वीकार

ट्रंप ने आगे बताया कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष वेइजिया जियांग ने उनसे इस कार्यक्रम में आने और बोलने का अनुरोध किया था. राष्ट्रपति ने उनके इस निमंत्रण को मंजूर कर लिया है.

अपने भाषण के अंदाज पर चुटकी लेते हुए ट्रंप ने लिखा, ‘मैं ये नहीं जानता कि मैं हमेशा की तरह तीखे और कड़े बयान दूंगा या नहीं, कम से कम कुछ खास लोगों के मामले में तो ऐसा ही है, लेकिन इसका पता हमें जल्द ही चल जाएगा. जो भी हो, इस कार्यक्रम का टिकट मिलना बहुत मुश्किल होने वाला है और यह एक हॉट टिकट साबित होगा.’

यह भी पढ़ें: दोस्ती, दुश्मनी ETC… ट्रंप को कब-कब चुभे नेतन्याहू? दोस्ती में क्यों दिख रही दरार

ट्रंप ने डिनर के वेन्यू ‘द वाल्डोर्फ एस्टोरिया’ का अपनी पोस्ट में खास जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इस पूरी इमारत और इसके बॉलरूम का निर्माण खुद उन्होंने ही करवाया था. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment