पेद्दी की सक्सेस पार्टी से गायब दिखीं जाह्नवी कपूर, राम चरण ने भी किया किनारा! उठे सवाल – janhvi kapoor skips peddi success meet amid hypersexual scene controversy ram charan buchi babu sana tmova


राम चरण स्टारर पेद्दी पर भले ही विवाद थमने का नाम न ले रहे हों लेकिन फिल्म को इसका फायदा भी हो रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इसने अच्छी खासी कमाई कर डाली है. इस सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने मीट ऑर्गनाइज किया. जहां राम चरण, डायरेक्टर बुची बाबू सना समेत फिल्म की बाकी कास्ट तो दिखी लेकिन लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर गायब रहीं. फिल्म में उनके किरदार को लेकर उठे विवाद के बाद उनकी गैरमौजूदगी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा.

जाह्नवी ने सक्सेस मीट से बनाई दूरी

हालांकि जाह्नवी ने अब तक इस विवाद पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि वो फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने वाले इस इवेंट में शामिल होंगी. मगर ऐसा नहीं हुआ.

हैदराबाद में हुए इस कार्यक्रम में राम चरण ने फैंस से बातचीत की और फिल्म को मिले जबरदस्त प्यार के लिए उनका आभार जताया. वहीं फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले जगपति बाबू ने भी जाह्नवी के किरदार को लेकर हुई आलोचना पर बिना नाम लिए तंज कसा. उन्होंने फिल्म को ‘खराब रिव्यू’ देने वालों का भी धन्यवाद किया.

जाह्नवी को भूले राम चरण

जाह्नवी के कार्यक्रम में न पहुंचने के बावजूद बड़ी संख्या में फैंस वहां मौजूद रहे. राम चरण के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और लोगों ने फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता का जश्न मनाया. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिसके बाद जाह्नवी के न आने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण ने भी इस दौरान फिल्म की टीम का जिक्र करते हुए जाह्नवी कपूर का नाम नहीं लिया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिल गई. माना जा रहा है कि फिल्म की टीम ने जाह्नवी से किनारा कर लिया है. 

फिल्म रिलीज होने से पहले जाह्नवी कपूर पेड्डी के प्रमोशन में काफी एक्टिव थीं. उन्होंने कई शहरों में जाकर फिल्म का प्रचार भी किया था. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद जब उनके किरदार को लेकर विवाद शुरू हुआ, तब से वो सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और उन्होंने अब तक इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

वहीं दूसरी ओर, जाह्नवी के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद डायरेक्टर बुची बाबू सना सामने आए थे. उन्होंने पब्लिकली माफी मांगी और ये भी पुष्टि की कि फिल्म के कुछ विवादित दृश्यों में बदलाव किया गया है. कई सीन्स को हटा दिया गया है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment