भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस 2026 में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार क्लासिकल मुकाबले में हराकर इतिहास रच दिया। वह एक ही टूर्नामेंट में कार्लसन को दो बार क्लासिकल शतरंज में मात देने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस जीत के साथ प्रज्ञानंद खिताब की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं, जबकि कार्लसन के लिए आठवां नॉर्वे चेस खिताब जीतने की राह बेहद कठिन हो गई है।

प्रज्ञानंद और कार्लसन
– फोटो : IANS