‘प्रदर्शनकारी छात्रों को दी जाएगी सरकारी नौकरी और पेंशन’ तेजस्वी यादव का बड़ा वादा


Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव (ETV Bharat)

पटना: सिवान में छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को विपक्ष भुनाने में लगा है और लगातार सरकार पर हमलावर है. बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहते तेजस्वी यादव ने छात्रों को लुभाने की कोशिश करते हुए बड़ा ऐलान किया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों को योद्धा करार दिया और उनसे बड़ा वादा भी कर डाला.

आंदोलनकारी छात्रों के लिए करेंगे पेंशन की व्यवस्था-तेजस्वी: राजद के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे जेपी आंदोलन में शामिल लोगों को अभी भी सरकार पेंशन देती है, वैसे ही भविष्य में अगर हमारी सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए स्टूडेंट्स के लिए पेंशन की व्यवस्था करेंगे.

‘दी जाएगी सरकारी नौकरी..’ : हालिया छात्र आंदोलन में भाजपाई दमन, पुलिसिया अत्याचार और लाठीचार्ज से पीड़ित ऐसे छात्र एवं युवा जो संविधान प्रदत्त शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान चोटिल हुए, जिनपर FIR दर्ज हुआ अथवा जो जेल गए है, उन सभी योद्धाओं के लिए हमारी सरकार बनने पर सरकारी नौकरी और पेंशन की व्यवस्था की जाएगी.

“जनता जब सड़क पर आती है तो सरकार को झुकना पड़ता है. निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, भ्रष्टाचार के खात्मे तथा नौकरी-रोजगार के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ हर कदम, हर दम हम साथ खड़े रहेंगे.” तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष

Tejashwi Yadav

छात्र आंदोलन के दौरान की तस्वीर (ETV Bharat)

हमलावर हैं तेजस्वी: छात्रों की गिरफ्तारी, एफआईआर और सिवान गोलीकांड को लेकर तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर हैं. इससे पहले उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा था कि गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री के हवाले है. क्या उनके आदेश पर गोली चलायी गई है? साथ ही तेजस्वी अभी भी सिवान में छात्रों पर चली गोलीकांड की न्यायिक जांच की मांग पर अड़े हैं.

Tejashwi Yadav

छात्र आंदोलन के दौरान की तस्वीर (ETV Bharat)

पुलिस मुख्यालय ने दी जानकारी: वहीं 27 जुलाई यानी कि सोमवार को पुलिस मुख्यालय ने छात्र संगठनों द्वारा 25 जुलाई को किए गए धरना-प्रदर्शन और जुलूस के दौरान कई जिलों में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न होने और की गई कार्रवाई को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की थी. पुलिस मुख्यालय के अनुसार, हिरासत में लिए गए 694 लोगों में से सत्यापन के बाद 339 नाबालिगों और स्टूडेंट्स को मुक्त कर दिया गया था. वहीं, हिंसक घटनाओं में शामिल पाए गए 355 प्रदर्शनकारियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

वापस लिए गए सभी FIR: वहीं 28 जुलाई (मंगलवार) को सरकार ने बड़ा ऐलान किया और प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने साफ किया है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक प्रदर्शन से जुड़ी घटनाओं में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. इस फैसले से छात्रों और युवाओं में राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें

91 पुलिसकर्मी लहूलुहान..BDO की गई एक आंख की रोशनी.. पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट

NEET-UG आंदोलन पर बड़ा ऐलान, रिहा होंगे प्रदर्शनकारी.. सभी FIR वापस लेगी बिहार सरकार

किन-किन जिलों से कितने छात्रों की हुई गिरफ्तारी? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से मांगा हिसाब

सिवान में हिंसा के बाद बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, AK-47 पर पटना से दिल्ली तक सियासी घमासान

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया ‘सड़क छाप अपराधी’, बड़े भाई की गिरफ्तारी पर बड़ी चेतावनी





Leave a Comment