प्रदेश की पहली खेल यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई तिथि, अब इस दिन तक भी कर सकते हैं प्रवेश के लिए आवेदन


Major Dhyan Chand Sports University

उत्तपर प्रदेश की पहली पहली खेल यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालयने बढ़ाई तिथि. (ईटीवी भारत)

मेरठ: उत्तर प्रदेश की पहली खेल खेल यूनिवर्सिटी से विभिन्न कोर्सेज करने के इच्छुक युवाओं के लिए ये खबर उपयोगी है. अब विश्वविद्यालय ने मेरठ जिले के सलावा में निर्माणधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है.

प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिये अब स्टूडेंट्स के लिए एक पखवाड़े का समय बढ़ा दिया गया है. पहले विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन करने की समय सीमा निर्धारित की थी.

Major Dhyan Chand Sports University

उत्तपर प्रदेश की पहली पहली खेल यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालयने बढ़ाई तिथि. (ईटीवी भारत)

ऐसे में उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी जो कि खेलों में रूचि रखते हैं और अपना करियर भी खेलों में ही बनाना चाहते हैं.अब 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है.

विश्वविद्यालय के वीसी दीप अहलावत का कहना है कि कुछ ऐसे भी युवा हो सकते हैं, जिनके परीक्षा परिणाम बाद में घोषित हुए हों, लेकिन वे खेलों में रुचि रखते हों तो ऐसे युवा अभी भी आवेदन कर सकते हैं.

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है. 31 जुलाई तक अब समय बढा दिया है.

Major Dhyan Chand Sports University

उत्तपर प्रदेश की पहली पहली खेल यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई तिथि. (ईटीवी भारत)

इच्छुक युवा विश्वविद्यालय की sportsuniup.com पर जाकर एडमिशन, कोर्सेज के विषय में जानकारी पा सकते हैं. आने में असुविधा न हो तो विश्वविद्यालय में संचालित कोर्स की जानकारी भी पा सकते हैं. वीसी दीप अहलावत ने बताया कि शीघ्र ही विश्वविद्यालय का काम पूरा हो जाएगा.

गौरतलब है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रोधोगिकी संस्थान में अभी खेल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कक्षाएं लगती हैं. वहीं प्रशासनिक भवन भी यहीं है.

खेल विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये भी जानना आवश्यक है कि बीपीईएस में 50 सीटें हैं , बीएससी योग में 40 सीटें हैं,एमएससी योग में 20 और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 15 सीटों पर प्रवेश होने हैं.

वहीं इसके स्कूल ऑफ कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग जैसे खेलों में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स भी इस सत्र से शुरू हो रहा है. सभी में पीजी डिप्लोमा में लगभग 15-15 सीट पर प्रवेश किया जाएगा.

वहीं जो भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक, एशियाई खेलों , राष्ट्रमंडल खेलों , एशियाई चैंपियनशिप और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी हैं उनको सीधे प्रवेश विश्वविद्यालय देगा.

Major Dhyan Chand Sports University

प्रदेश की पहली खेल यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई तिथि. (ईटीवी भारत)

कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने बताया कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की परिकल्पना खेल, शिक्षा, विज्ञान एवं अनुसंधान को एकीकृत मंच पर लाने वाली एक अग्रणी संस्था के रूप में की गई है. विश्वविद्यालय का उद्देश्य ऐसा सशक्त वातावरण विकसित करना है, जहाँ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, खेल पेशेवरों, प्रशिक्षकों तथा कोचों को विकसित होने और देश की खेल उपलब्धियों में योगदान देने के अवसर प्राप्त हों.

खेलों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए खेल पत्रकारिता, ब्रॉडकास्टिंग, डिजिटल कंटेंट निर्माण, कमेंट्री, जनसंपर्क तथा खेल संचार जैसे क्षेत्रों में करियर के भी नए द्वार खोलेगा.

शहर और इसके आसपास हजारों खेल सामग्री निर्माण इकाइयाँ संचालित हैं, जिनमें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ब्रांड शामिल हैं. ऐसे में भारत में खेल उद्योग के तेजी से विस्तार के साथ खेल संचार, मीडिया प्रबंधन, कंटेंट निर्माण और खेल विपणन के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की मांग भी बढ़ रही है.

उन्होंने कहा “हमारा उद्देश्य मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय को खेल शिक्षा, कोचिंग, खेल विज्ञान, अनुसंधान और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित करना है.



Leave a Comment