प्रेग्नेंसी में जबरदस्त एक्शन कर रहीं दीपिका पादुकोण, ‘राका’ के लिए बदला 8 घंटे शिफ्ट का नियम – Deepika Padukone intense night shoots in pregnancy third trimester for Allu Arjun film Raka tmovg


बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब बात अपने काम और कमिटमेंट की आती है, तो उनके आड़े कोई भी चुनौती नहीं आ सकती. अपनी पहली बेटी दुआ के जन्म के समय भी प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने ‘कल्कि 2898 AD’ की शूटिंग पूरी की थी, और अब एक बार फिर वे कुछ ऐसा ही कर रही हैं.

खबरों के मुताबिक, दीपिका दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों ‘किंग’ और ‘राका’ के काम को निपटाने में जी-जान से जुटी हुई हैं. अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों (थर्ड ट्राइमेस्टर) में होने के बावजूद दीपिका न सिर्फ नाइट शिफ्ट में काम कर रही हैं, बल्कि फिल्म के लिए बेहद मुश्किल एक्शन सीन भी खुद शूट कर रही हैं, ताकि मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले प्रोड्यूसर्स का काम समय पर पूरा हो सके.

नाइट शिफ्ट और खतरनाक स्टंट्स
एटली की आने वाली साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘राका’ के सेट से आ रही रिपोर्ट्स बताती हैं कि 40 साल की दीपिका पादुकोण इन दिनों काम के एक बेहद कड़े शेड्यूल से गुजर रही हैं. अपने प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव पर होने के बाद भी वे रात-रात भर जागकर शूटिंग कर रही हैं. फिल्म में उनके कई एक्शन और स्टंट सीन्स हैं, जिन्हें वे बिना किसी हिचकिचाहट के खुद अंजाम दे रही हैं.

‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार,  काम के इस भारी दबाव के बीच वे घर पर अपनी डेढ़ साल की बेटी का भी पूरा ख्याल रख रही हैं और अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में बेहतरीन संतुलन बना रही हैं.

दीपिका ने तोड़े अपने ही नियम?
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दीपिका पादुकोण हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम के सुरक्षित और संतुलित माहौल की वकालत करती रही हैं. वे मानती थीं कि सेट पर काम के घंटे 8 घंटे से ज्यादा नहीं होने चाहिए ताकि एक्टर्स और क्रू मानसिक रूप से स्वस्थ रहें. हालांकि, जब बात ‘राका’ जैसी बड़ी फिल्म की आई, तो उन्होंने प्रोजेक्ट की टाइमलाइन को बिगड़ने से बचाने के लिए अपने ही बनाए नियमों को पीछे छोड़ दिया. 

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सात महीने की प्रेग्नेंसी में भी फिल्म के लिए वो लगभग हर रोज कैमरे का सामना कर रही हैं. कुछ स्टंट्स इतने थका देने वाले और मुश्किल हैं कि आम दिनों में भी उन्हें करना आसान नहीं होता, लेकिन तमाम शारीरिक चुनौतियों को भूलकर दीपिका इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगी हैं.

अफवाहों पर मेकर्स ने लगाया पूर्णविराम
जैसे ही दीपिका और रणवीर सिंह के दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर सामने आई, वैसे ही फिल्मी गलियारों में गॉसिप्स का बाजार गर्म हो गया था. सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ने लगी थीं कि प्रेग्नेंसी के चलते शायद फिल्म ‘राका’ में दीपिका के रोल को छोटा या री-राइट कर दिया गया है. हालांकि, फिल्म की टीम ने इन सभी खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया. 

बड़ी पैन-इंडिया फिल्म होगी ‘राका’
डायरेक्टर एटली की ‘राका’ को लेकर दर्शकों के बीच अभी से भारी क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म को साल 2027 की सबसे बड़ी और मचअवेटेड पैन-इंडिया रिलीज में से एक माना जा रहा है. यह एक बड़े लेवल की साइंस-फिक्शन फैंटेसी फिल्म है, जिसमें दर्शकों को पहली बार एक बहुत ही अनोखा सिनेमाई एक्सपीरियंस मिलने वाला है. इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टारकास्ट है, जहां दीपिका पादुकोण के साथ साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं.

—- समाप्त —-



Leave a Comment