‘बकरा हलाल होते देखा है’?:सूर्या ने मना किया तो असद बोला- आओ दिखाते हैं, इनकार पर झगड़ा, फिर चाकू से गोद डाला – Ghaziabad Murder Friend Stabs Student To Death On Eid


संवाद न्यूज एजेंसी, खोड़ा (गाजियाबाद)
Published by: Akash Dubey

Updated Sat, 30 May 2026 12:39 PM IST

ईद पर खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दोस्त असद और साथियों ने उसे बुलाया, फिर पेट में चाकू घोंप दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हुई। पुलिस जांच कर रही है।


Ghaziabad Murder Friend stabs student to death on Eid

सूर्या हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ईद के त्योहार पर खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमला सूर्या के दोस्त असद और उसके साथियों ने किया। सूर्या को पहले पेट में चाकू मारा गया। इसके बाद वह चाकू लगे हालत में करीब 200 मीटर तक जान बचाने के लिए भागा। आरोपियों ने पीछा कर उसे गिरा दिया और पेट से चाकू निकालकर दोबारा कई बार वार किए। उपचार के दौरान शुक्रवार को सूर्या ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



Leave a Comment