बड़ा दांव! जिस दतिया में फंसी बीजेपी, वहां ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी कमान, बनाया मुख्य चुनाव प्रभारी


Last Updated:

Datia Upchunav News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने बड़ा सियासी दांव खेला है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. ग्वालियर-चंबल में मजबूत पकड़ रखने वाले सिंधिया अब चुनाव प्रचार और रणनीति की कमान संभालेंगे. पार्टी इस सीट पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है.

बड़ा दांव! जिस दतिया में फंसी बीजेपी, वहां ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी कमानZoom

दतिया उपचुनाव अपडेट.

रिपोर्ट: रमाकांत दुबे

Datia Upchunav: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ती ही जा रही है. प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने फिर एक बड़ा सियासी दांव चल दिया है. संगठन ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दतिया उपचुनाव का मुख्य चुनाव प्रभारी बना दिया है.

भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने सिंधिया पर बहुत बड़ा भरोसा जताया है. अब सिंधिया दतिया में चुनाव अभियान की पूरी कमान संभालेंगे. उनकी नियुक्ति के बाद से ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. उधर, पार्टी के बुलावे पर नरोत्तम मिश्रा भोपाल में डटे हुए हैं.

बता दें कि दतिया विधानसभा सीट पर भाजपा ने पहले ही सबको चौंका दिया था. यहां पार्टी ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया था. उनकी जगह आशुतोष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है. अब चुनावी मैनेजमेंट को और अधिक मजबूत करने के लिए सिंधिया को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सिंधिया की तगड़ी पकड़
ज्योतिरादित्य सिंधिया की ग्वालियर-चंबल अंचल में बहुत मजबूत राजनीतिक पकड़ मानी जाती है. वह न केवल एक अनुभवी नेता हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना भी जानते हैं. माना जा रहा कि उनकी सक्रियता से भाजपा का बूथ प्रबंधन और चुनाव प्रचार बहुत मजबूत होगा. संगठन के कार्यों में भी इससे तेजी आएगी.

भाजपा का मास्टरस्ट्रोक!
राजनीतिक जानकार सिंधिया की इस नियुक्ति को भाजपा का ‘मास्टरस्ट्रोक’ मान रहे हैं. दतिया सीट पर मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प और कड़ा होता जा रहा है. ऐसे समय में पार्टी ने एक अनुभवी और प्रभावशाली नेतृत्व को मैदान में उतार दिया है. भाजपा ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि वह इस सीट पर किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती.

अब सबकी निगाहें सिंधिया की चुनावी रणनीति पर टिकी हैं. चुनावी समर में उनकी सक्रियता विपक्षी दलों के लिए चुनौती बन सकती है. देखना होगा कि सिंधिया की रणनीति दतिया उपचुनाव में भाजपा को कितना फायदा दिला पाती है. चुनाव प्रचार की पूरी बागडोर अब सिंधिया के हाथों में है.

About the Author

authorimg

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Leave a Comment