Samastipur News: प्रखंड के गावपुर पंचायत स्थित बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बलभद्रपुर और उजियारपुर की टीमों के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में बलभद्रपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया.
विजेता और उपविजेता टीम को मिला सम्मान
टूर्नामेंट का आयोजन गावपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह के सौजन्य से किया गया. विजेता टीम बलभद्रपुर को ट्रॉफी के साथ 2,000 रुपये तथा उपविजेता उजियारपुर की टीम को ट्रॉफी के साथ 1,000 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया.
अब्दुल्लाह बने मैन ऑफ द मैच
फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए अब्दुल्लाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. बलभद्रपुर टीम की कप्तानी जीशान और उजियारपुर टीम की कप्तानी प्रवीण कुमार ने की.
खिलाड़ियों के प्रदर्शन की हुई सराहना
बलभद्रपुर की ओर से साजन, जीशान, दस्तगीर, अब्दुल्लाह और मनीष ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. वहीं उजियारपुर की ओर से किशन, प्रवीण, सिल्टू और बुलेट ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी. आयोजन के समापन पर उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के नियमित आयोजन की उम्मीद जताई.