‘बावी’ से फिलीपींस में 15 लोगों की मौत, ताइवान-जापान में अलर्ट, किस-किस देश को ख़तरा


बावी तूफान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी ताइवान के यीलान की तस्वीर

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पिछले कई दशकों के सबसे शक्तिशाली तूफ़ानों में से एक बावी की वजह से फिलीपींस में भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. इसी बीच पूर्वी एशिया के कई हिस्से इस तूफान के अगले असर के लिए तैयारियां कर रहे हैं.

करीब 1,000 किलोमीटर (620 मील) चौड़ा टाइफून बावी, जो अपने सबसे चौड़े हिस्से में लगभग फ़्रांस जितना फैला हुआ है, प्रशांत महासागर के ऊपर से बढ़ते हुए ताइवान की ओर बढ़ रहा है.

‘बावी’ के ख़तरों को देखते हुए ताइवान में सरकार ने मुख्य रूप से पहाड़ी इलाक़ों से 14 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. टाइफून बावी उत्तर की तरफ बढ़ रहा है और इसी को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ ‘बावी’ को लेकर जापानी अधिकारियों ने लोगों को बाढ़ और भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी थी. बावी ने शनिवार को जापान के दक्षिणी साकिशिमा द्वीप समूह में भारी बारिश और तेज़ हवाओं के साथ दस्तक दी. इसके बाद यह ताइवान की तरफ बढ़ गया.

जापान में स्थानीय बंदरगाह पर खड़ी नौकाएं तेज़ धाराओं और ऊंची लहरों के कारण हिलती रहीं.



Leave a Comment