बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज


बिग बैश लीग भारत आ रही है. बीते शुक्रवार ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पुष्टि करके बताया कि BBL 2026-27 सीजन का सबसे पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा. चेन्नई का ऐतिहासिक चेपॉक मैदान (एमए चिदंबरम स्टेडियम) मेलबर्न रेनीगेड्स बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स मैच की मेजबानी करेगा.

भारत में वानखेड़े से लेकर एम चिन्नास्वामी और ईडन गार्डन्स जैसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान हैं, लेकिन सवाल है कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने भारत में BBL के डेब्यू मैच के लिए चेन्नई को ही क्यों चुना. ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने आधिकारिक स्टेटमेंट में इसकी वजह का खुलासा किया है.

चेन्नई को ही क्यों चुना?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में बताया – चेन्नई को इसके लिए एक आदर्श वेन्यू माना गया, क्योंकि यहां के लोगों में क्रिकेट के प्रति बहुत जुनून है और वे अपनी IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत वफादार हैं. CSK सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी है, जिसके सभी प्लैटफॉर्म्स पर कुल 48.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं.”

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को एक बहुत बड़ा ब्रांड बनाने में एमएस धोनी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है. CSK के फैंस अपनी टीम और धोनी के लिए भी बहुत वफादार हैं, इसीलिए धोनी को ‘थाला’ भी कहा जाता है.

किन टीमों के बीच होगा पहला मैच?

BBL 2026-27 सीजन का सबसे पहला मैच 6 बार की चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनीगेड्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पहली बार होगा जब बिग बैश लीग का कोई मैच ऑस्ट्रेलिया से बाहर खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

‘शादी के दूसरे महीने ही…’, एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज



Leave a Comment