बिहार बंद के दौरान घायल युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी और पेंशन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा वादा


राज्य ब्यूरो, पटना। 24 दिनों के यूरोप भ्रमण के बाद लौटे राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव अनीट-यूजी के पेपर-लीक के विरुद्ध हुए आंदोलन में अपनी भूमिका के लिए नित नए उपक्रम कर रहे।

मंगलवार को उन्होंने घोषणा की कि अगर वे सत्ता में आते हैं, तो इस आंदोलन में घायल छात्रों और युवाओं को जेपी सेनानियों की तर्ज पर सरकारी नौकरी और पेंशन देंगे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले भी तेजस्वी बेशुमार नौकरियों और वेतन-पेंशन में वृद्धि का वादा किए थे। हालांकि, चुनाव परिणाम के जरिये राजद के रिकॉर्ड में दूसरी बड़ी करारी हार दर्ज हुई।

बहरहाल, तेजस्वी आंदोलनकारियों को योद्धा बता रहे और वादा कर रहे कि उनकी सरकार बनी तो उन सभी योद्धाओं के लिए नौकरी-पेंशन तय है, जो चोटिल हुए या जेल गए। इसी के साथ उन्होंने कथित छात्र आंदोलन के दौरान भाजपा की नीति को दमनकारी पुलिसिया व्यवहार को अत्याचार बताया।



Leave a Comment