भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन के मैदान में खेला गया.
मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच के 12वें ओवर में गुरनूर बरार ने मैच का रुख बदल दिया और एक ही ओवर में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता कर दिया. गुरनूर बरार की ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ऐसा कैच लपका जिसने क्रिकेट फैन्स को दो साल पुरानी सबसे यादगार तस्वीर फिर से दिखा दी.
Two wickets in an over for Gurnoor Brar 🔥
Jacob Bethell and Ben Duckett depart in quick succession.
Live – https://t.co/Hven15ywKn #ENGvIND pic.twitter.com/BoZmowvr7O
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने गुरनूर बरार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच लपक लिया. इस बेहतरीन कैच के साथ डकेट की 43 रन की पारी का अंत हुआ और भारत को अहम सफलता मिली.
बेन डकेट के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और 107 रनों पर 6 विकेट खो बैठी. इसके बाद जो रूट और लियाम डॉसन ने इंग्लैंड की पारी को संभालते हुए 121 रनों की साझेदारी करी.
इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा जो रूट (76* नाबाद) और लियाम डॉसन (68) रन बनाए. भारतीय टीम की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. इंग्लैंड की टीम 258 रन बनाकर (47.5 ओवर्स) ऑलआउट हो गई.
Innings Break!
A fine display of bowling by #TeamIndia as England is all out for 258 runs in 47.5 overs.
Scorecard – https://t.co/Hven15ywKn #ENGvIND pic.twitter.com/OsiaHJXVVs
— BCCI (@BCCI) July 14, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 1st ODI 2026 Live Score: एजबेस्टन में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर, इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज ढेर
बुमराह का यह कैच देखते ही फैन्स को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का वह ऐतिहासिक पल याद आ गया, जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री पर डेविड मिलर का मैच बदलने वाला कैच पकड़ा था.
Indian bowlers strike.
England lose 3 wickets in 7 balls.
Gurnoor Brar & Jasprit Bumrah on fire 🔥🔥 #ENGvIND pic.twitter.com/QsV8Tc5QnI— TheFakeFakeer (@TheFakeFakeer) July 14, 2026
उस कैच ने भारत को 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी. दोनों ही मौकों पर भारतीय खिलाड़ी ने असंभव दिखने वाले मौके को शानदार एथलेटिज्म से विकेट में बदल दिया.
एजबेस्टन में बुमराह का कैच भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैन्स ने इसे ‘सूर्या मोमेंट पार्ट-2’ कहना शुरू कर दिया.
—- समाप्त —-