बेटे ने पिता पर दागीं आठ गोलियां:’पूरी 150 करोड़ की संपत्ति मेरी है…’, मां के सामने आंगन में खेला खूनी खेल – Son Guns Down Father In Front Of Mother Over Assets Worth 150 Crore Rupees


संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
Published by: विकास कुमार

Updated Thu, 16 Jul 2026 10:47 PM IST

हरिओम की पत्नी ने बताया कि निखिल ने करीब आठ गोलियां चलाईं। इनमें से चार हरिओम के सिर, सीने, पेट और जांघ में लगीं। वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। परिजन ग्रामीणों की मदद से उन्हें मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।


Son guns down father in front of mother over assets worth 150 crore rupees

हत्यारोपी बेटा निखिल और मृत हरिओम
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

गाजियाबाद के मुरादनगर से सटे बुदाना गांव में बुधवार रात संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय निखिल नेहरा ने 150 करोड़ की संपत्ति के लिए मां के सामने ही पिता हरिओम नेहरा की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए बाइक से भाग गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। अस्पताल में शव पहुंचने के बाद पुलिस को जानकारी मिली। मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।




Leave a Comment