बेबी बंप के साथ दिखीं दीपिका, रणवीर सिंह के साथ नया घर देखने पहुंचीं; वायरल वीडियाे पर फैंस ने लुटाया प्यार – Deepika Padukone Spotted With Baby Bump Visited New Home With Ranveer Singh Video Viral


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Tue, 09 Jun 2026 12:07 PM IST

Deepika Padukone And Ranveer Singh Viral Video: दीपिका पादुकोण ने जब से दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, मीडिया में वह कम ही नजर आने लगी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति रणवीर सिंह के साथ अपना नया घर देखने पहुंचीं। दीपिका का बेबी बंप देखकर फैंस ने उन पर खूब प्यार लुटाया।  

 


Deepika Padukone Spotted With Baby Bump Visited New Home With Ranveer Singh Video Viral

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपना नया घर देखने पहुंचे
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इनका परिवार बढ़ेगा, ऐसे में बॉलीवुड का यह कपल अपने लिए नया घर बनवा रहा है। हाल ही में अपने नए घर को देखने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे। इस मौके पर दीपिका का बेबी बंप साफ नजर आया। कपल की सोशल मीडिया पर यह वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, इन पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। 


नए घर की बालकनी पर खड़े दिखे दीपिका और रणवीर 

एक वायरल पोस्ट और वीडियो में दीपिका और रणवीर अपने नए घर की बालकनी पर खड़े नजर आ रहे हैं। दीपिका ने व्हाइट शर्ट और पैंट पहनी है। उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। प्रेग्नेंसी ग्लो दीपिका के चेहरे पर साफ नजर आने लगा है। दीपिका को घर दिखाते हुए रणवीर सिंह काफी उत्साहित दिख रहे थे। 


(फोटो क्रडिट-@_riya_padukone_)

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by 🌸رًْيًْهـًْۆَْا🌸 (@_riya_padukone_)



 

 

 




Leave a Comment