‘बैन करना बच्चों का खेल, मुझे तो जेल में डालने की हुई कोशिश’, बोलीं कंगना रनौत – kangana ranaut says bollywood tried her in jail legal cases ranveer singh controversy bharat bhagya vidhata review tmovf


कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे धाकड़ और बिंदास एक्ट्रेस हैं. कंगना हमेशा बेबाक होकर अपनी बात दुनिया के सामने रखती हैं. उनका नो फिल्टर एटीट्यूड फैंस को पसंद आता है. बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर भी कंगना कई बार बड़े-बड़े खुलासे कर चुकी हैं. अब उन्होंने एक बार फिर बहुत बड़ा दावा किया है. 

रणवीर को मिला कंगना का सपोर्ट

दरअसल, बीते कुछ समय से रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में हैं. ‘डॉन 3’ से बाहर होने पर रणवीर को FWICE ने बैन करने का ऐलान किया था. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया. 

रणवीर को लेकर FWICE के एक्शन पर अब कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि कंट्रोवर्सी अक्सर सक्सेस का एक ऐसा हिस्सा होती हैं, जिनसे बचा नहीं जा सकता. रणवीर को लेकर इस समय जो जांच-परख या आलोचना हो रही है, वो कोई नई या अनोखी बात नहीं है. 

कंगना का बड़ा खुलासा
रणवीर को लेकर हुई कंट्रोवर्सी देख कंगना को अपने करियर का मुश्किल दौर याद आ गया.  मुश्किल वक्त को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने आलोचना और इंडस्ट्री से मिलने वाले विरोध के साथ बहुत पहले ही जीना सीख लिया था. 

Fever FM से बात करते हुए कंगना ने कहा- हां, बिल्कुल… मुझे सबसे पहले बैन किया गया था. उन्होंने मुझ पर मुकदमे दर्ज किए. उन्होंने मुझे कानूनी तौर पर फंसाने की कोशिश की. उन्होंने मुझे जेल में डालने की भी कोशिश की. 

कंगना आगे बोलीं- एक समय ऐसा था जब मुझ पर इतने सारे केस दर्ज थे कि मेरा वकील बस उन्हीं की तारीखों पर चक्कर काट रहा था. यह बिल्कुल ऐसा था जैसे ‘पेशियां ही पेशियां’ हो रही थीं और उसके बाद मीडिया ने मुझे बैन कर दिया था. यह मीडिया की तरफ से एक बहुत बड़ा बैन था. 

कंगना आगे हंसकर बोलीं- मैं तो गुरु हूं. मैं तो यही कहूंगी कि मुझे तो सालों तक इतना बैन किया गया है. मुझे तो अब ये सब बच्चों का खेल लगता है. 

कब रिलीज होगी कंगना की फिल्म?

कंगना रनौत की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें वो उन नर्स की भूमिका निभा रही हैं जिन्होंने 26/11 के दौरान अस्पताल में हमला होने के बावजूद कई मरीजों की जान बचाई थी और बच्चे डिलीवर किए थे. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment