बोधगया सीएचसी में सरकारी नौकरी का झांसा देकर कैमूर के युवक से ठगी, National Hindi News


Follow us on Google News
share

बोधगया सीएचसी में सरकारी नौकरी का झांसा देकर कैमूर के युवक से ठगी • मधेपुरा के दो आरोपियों को डायल 112 की पुलिस टीम ने पकड़ा • ज्वाइनिंग के लिए बोधगय

बोधगया सीएचसी में सरकारी नौकरी का झांसा देकर कैमूर के युवक से ठगी

बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में फाइल मेंटेनेंस पद पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने की कोशिश कर रहे दो युवकों को शुक्रवार को डायल-112 पुलिस ने पकड़ लिया। एक युवक के पास से बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग गया के नाम का एक संदिग्ध फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। पकड़े गए युवक मिथुन कुमार, पिता विनोद कुमार और प्रिंस कुमार, पिता प्रमोद गुप्ता मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बाभनगामा का रहने वाले हैं। पीड़ित युवक कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के धोमहा गांव का रहने वाला सद्दाम हुसैन है। यह महाराष्ट्र के कल्याण में जेसीबी चलाता था。

पीड़ित की शिकायत

पीड़ित सद्दाम ने बताया कि मिथुन और प्रिंस ने उसे रॉयल हेल्थ इंडिया (आरएचआई) कंपनी के माध्यम से बोधगया सीएचसी में फाइल मेंटेनेंस पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में पहले रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 1160 रुपये लिए गए थे। साथ ही ज्वाइनिंग के बाद 35 हजार रुपये देने की शर्त रखी गयी थी। इसके बाद बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग से 22 हजार रुपये मासिक वेतन मिलना था।

ठगी का खुलासा

सीएचसी पहुंचने पर हुआ संदेह

ज्वाइनिंग के लिए बोधगया सीएचसी पहुंचने पर सद्दाम ने अस्पताल कर्मियों से जानकारी ली तो पूरे मामले पर संदेह हुआ। ठगी की आशंका होते ही उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद आरोपितों और पीड़ित को बोधगया थाना लाया गया। पुलिस बरामद पहचान पत्र की जांच के साथ ही बोधगया में आरएचआई कंपनी का कार्यालय व नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना के बारे में छानबीन करने में जुटी है।

(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मामले में युवकों को क्यों गिरफ्तार किया गया?

युवकों को बोधगया सीएचसी में फाइल मेंटेनेंस पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित सद्दाम ने कितने रुपये की मांग की थी?+

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?+



Leave a Comment